Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
सड़क सुरक्षा अभियान : NH-49 पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई, 41 वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना एक्शन : मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ दुर्ग पुलिस सख्त, युवक पर 5 हजार जुर्माना मुरैना में दावों की खुली पोल : दलदल लांघकर कलेक्ट्रेट पहुंचे नौनिहाल, कैलारस में 3 महीने में ही उखड़ी सड़क रायपुर में गूंजेगी शिक्षकों की आवाज : आज विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी, DEO को सौंपा ज्ञापन हाईप्रोफाइल जुआ : पुलिस की रेड में 12 गिरफ्तार, 20 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 4 फरार बड़ा एक्शन : अंतर्राज्यीय पारधी गैंग सहित तीन शातिर चोर गिरोह बेनकाब, लाखों के सोने-चांदी के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार सड़क सुरक्षा अभियान : NH-49 पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई, 41 वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना एक्शन : मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ दुर्ग पुलिस सख्त, युवक पर 5 हजार जुर्माना मुरैना में दावों की खुली पोल : दलदल लांघकर कलेक्ट्रेट पहुंचे नौनिहाल, कैलारस में 3 महीने में ही उखड़ी सड़क रायपुर में गूंजेगी शिक्षकों की आवाज : आज विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी, DEO को सौंपा ज्ञापन हाईप्रोफाइल जुआ : पुलिस की रेड में 12 गिरफ्तार, 20 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 4 फरार बड़ा एक्शन : अंतर्राज्यीय पारधी गैंग सहित तीन शातिर चोर गिरोह बेनकाब, लाखों के सोने-चांदी के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम महासमुंद हाईप्रोफाइल जुआ : पुलिस की रेड में 12 गिरफ्तार, 2…
बागबाहरा पुलिस की जुआ कार्रवाई
बागबाहरा पुलिस की जुआ कार्रवाई
🔴 BREAKING महासमुंद

हाईप्रोफाइल जुआ : पुलिस की रेड में 12 गिरफ्तार, 20 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 4 फरार

महासमुंद के बागबाहरा में पुलिस ने जंगल में चल रहे बड़े जुआ फड़ पर कार्रवाई करते हुए 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया। मौके से 3.60 लाख रुपये नकद, 7 वाहन और मोबाइल समेत 20.35 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

कीर्तिमान न्यूज
15 Jul 2026, 07:58 AM
महासमुंद
महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र से जुए के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। पुलिस ने ग्राम घुचापाली में स्थित प्रसिद्ध चंडी मंदिर के पीछे जंगलों में चल रहे एक बड़े जुआ फड़ पर दबिश देकर 12 जुआरियों को रंगे हाथों धर दबोचा है। 
इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक की नगदी समेत करीब 20 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है। जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को बागबाहरा पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि चंडी मंदिर के पीछे घने जंगल की आड़ में कुछ लोग बकायदा महफिल सजाकर 'काट-पत्ती' नामक जुआ खेल रहे हैं और वहां लाखों की हार-जीत का दांव लगाया जा रहा है। 

12 गिरफ्तार 4 आरोपी फरार 

खबर मिलते ही बागबाहरा पुलिस ने बिना वक्त गंवाए एक विशेष टीम तैयार की और मुखबिर के बताए स्थान पर अचानक धावा बोल दिया। पुलिस को देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जुआरी भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की चौतरफा घेराबंदी के आगे उनकी एक न चली। पुलिस ने मौके से ताश की पत्ती पर दांव लगाते हुए 12 आरोपियों को हिरासत में ले लिया, जबकि इस खेल के 4 मास्टरमाइंड अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।

नगदी के साथ कार और मोबाइल भी जब्त

पुलिस ने जब फड़ और पकड़े गए जुआरियों की तलाशी ली, तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में सामान और नगदी बरामद की है:

  • नगद रकम: ₹3,60,100 (तीन लाख साठ हजार एक सौ रुपये) नगद।

  • वाहन: जुआरियों की 2 कारें, 4 मोटरसाइकिलें और 1 स्कूटी (कुल 7 गाड़ियां)।

  • अन्य सामान: विभिन्न कंपनियों के 14 महंगे मोबाइल फोन, 9 बंडल ताश पत्ती, 1 दरी और रात में उजाले के लिए इस्तेमाल किया जा रहा 1 सीएफएल (CFL) बल्ब।

  • कुल जब्ती की कीमत: लगभग ₹20,35,100 (बीस लाख पैंतीस हजार एक सौ रुपये)।

पुलिस ने सभी पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) और नए कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत छोटे संगठित अपराध की धारा 112 के तहत अपराध क्रमांक 124/26 दर्ज किया है। सभी 12 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है और जल्द ही वे भी सलाखों के पीछे होंगे।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची:

  1. प्रेमलाल पटेल (45 वर्ष), वार्ड नंबर 6, पटेवा।

  2. सतीश चंद्राकर (55 वर्ष), वार्ड नंबर 12, तेन्दुलोथा, बागबाहरा।

  3. विनय राजपूत (41 वर्ष), जोगिडिपा, थाना पटेवा।

  4. ललित कुमार निषाद (उम्र स्पष्ट नहीं), वार्ड नंबर 5, ग्राम सिंघनपुर, थाना पटेवा।

  5. रामाकांत शुक्ला (36 वर्ष), वार्ड नंबर 10, ग्राम झलप, थाना पटेवा।

  6. यशवंत साहू (40 वर्ष), घुचापाली, थाना बागबाहरा।

  7. रामलाल निषाद (42 वर्ष), जामगांव, थाना बागबाहरा।

  8. किशन कोसरिया (35 वर्ष), वार्ड नंबर 15, झलप।

  9. शंभू लाल यादव (50 वर्ष), मधुबन, थाना पटेवा।

  10. कादिर खान (38 वर्ष), कोमाखान।

  11. केशव देवांगन (37 वर्ष), जोगीडिपा, पटेवा।

  12. खेमराज उर्फ राजू जैन (37 वर्ष), कोमाखान।

फरार आरोपी (जिनकी तलाश जारी है):

  1. योगेश साहू, जुनवानी, थाना बागबाहरा।

  2. सदानंद चंद्राकर (45 वर्ष), भालूचोवां, थाना बागबाहरा।

  3. हरदेव चंद्राकर (48 वर्ष), घुंचापाली, थाना बागबाहरा।

  4. ललित पटेल, दलदली चौकी, बया (जिला बलौदाबाजार)।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें