Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
सड़क सुरक्षा अभियान : NH-49 पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई, 41 वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना एक्शन : मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ दुर्ग पुलिस सख्त, युवक पर 5 हजार जुर्माना मुरैना में दावों की खुली पोल : दलदल लांघकर कलेक्ट्रेट पहुंचे नौनिहाल, कैलारस में 3 महीने में ही उखड़ी सड़क रायपुर में गूंजेगी शिक्षकों की आवाज : आज विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी, DEO को सौंपा ज्ञापन हाईप्रोफाइल जुआ : पुलिस की रेड में 12 गिरफ्तार, 20 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 4 फरार बड़ा एक्शन : अंतर्राज्यीय पारधी गैंग सहित तीन शातिर चोर गिरोह बेनकाब, लाखों के सोने-चांदी के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार सड़क सुरक्षा अभियान : NH-49 पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई, 41 वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना एक्शन : मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ दुर्ग पुलिस सख्त, युवक पर 5 हजार जुर्माना मुरैना में दावों की खुली पोल : दलदल लांघकर कलेक्ट्रेट पहुंचे नौनिहाल, कैलारस में 3 महीने में ही उखड़ी सड़क रायपुर में गूंजेगी शिक्षकों की आवाज : आज विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी, DEO को सौंपा ज्ञापन हाईप्रोफाइल जुआ : पुलिस की रेड में 12 गिरफ्तार, 20 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 4 फरार बड़ा एक्शन : अंतर्राज्यीय पारधी गैंग सहित तीन शातिर चोर गिरोह बेनकाब, लाखों के सोने-चांदी के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम महासमुंद बड़ा एक्शन : अंतर्राज्यीय पारधी गैंग सहित तीन शात…
महासमुंद पुलिस की चोरी गिरोह पर कार्रवाई
महासमुंद पुलिस की चोरी गिरोह पर कार्रवाई
🔴 BREAKING महासमुंद

बड़ा एक्शन : अंतर्राज्यीय पारधी गैंग सहित तीन शातिर चोर गिरोह बेनकाब, लाखों के सोने-चांदी के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस ने तीन बड़ी कार्रवाई करते हुए पारधी गैंग समेत 12 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 21 लाख रुपये से अधिक की चोरी की संपत्ति बरामद की है। कार्रवाई में तकनीकी जांच, सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र की अहम भूमिका रही।

कीर्तिमान न्यूज
15 Jul 2026, 07:49 AM
महासमुंद
छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमाओं पर सक्रिय शातिर चोरों और नकबजनों के खिलाफ पुलिस ने एक के बाद एक तीन बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया है। महासमुंद, तुमगांव और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त सतर्कता, तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मुस्तैदी से तीन अलग-अलग गिरोहों का पर्दाफाश हुआ है। 
इन कार्रवाइयों में कुख्यात 'पारधी गैंग' के सात सदस्यों सहित कुल 12 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। पुलिस ने इनके पास से करीब 21 लाख रुपये से अधिक की चोरी की संपत्ति, जिसमें भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और वारदात में इस्तेमाल वाहन शामिल हैं, बरामद करने में सफलता हासिल की है। 

शहडोल से अनूपपुर तक दबिश देकर धरे गए चार शातिर

शादी के सीजन में सूने मकानों को निशाना बनाने वाले एक अंतर-जिला गिरोह को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया है। मामला बीती 18 मई 2026 की दरमियानी रात का है, जब व्यवहारी गांव (शहडोल) में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए सुखेन्द्र द्विवेदी के सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। देर रात करीब 02:25 बजे जब पड़ोसी ने घर में संदिग्ध हलचल देखी, तो उसने तुरंत वीडियो बनाकर सुखेन्द्र को सूचित किया। 

98 हजार की कर चुके दे चोरी

पीड़ित जब तक वापस लौटा, तब तक चोर अलमारियों के लॉकर तोड़कर चांदी की मूर्तियां, सोने की अंगूठियां, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकदी समेत करीब 98 हजार रुपये का माल समेट चुके थे। महासमुंद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी इनपुट और घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दिखे संदेहियों के हुलिए, शारीरिक कद-काठी और उनके चलने के अंदाज (मोडस ऑपरेंडी) का मिलान करने के बाद पुलिस की एक विशेष टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के ग्राम डोला (थाना रामनगर) में अचानक दबिश दी।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी: 

  1. मिथलेश उर्फ फक्के (42 वर्ष, निवासी शहडोल)

  2. रोशन मरावी (25 वर्ष, निवासी अनूपपुर)

  3. पंकज सिंह मरावी (28 वर्ष, निवासी अनूपपुर)

  4. राजा सिंह (25 वर्ष, निवासी अनूपपुर)

पहले भी दर्ज हो चुका है मामला

पूछताछ में आरोपियों ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में ही एक अन्य सूने मकान (प्रार्थिया आशा रावत के घर) से भी 17 हजार रुपये नकद और जेवरात चोरी करने की बात कबूल की है। इस गिरोह के दो अन्य सदस्य सोनू सिंह और विजय उर्फ ठुठूवा फिलहाल फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और इनके खिलाफ पहले भी पेंड्रा, मरवाही और कोतमा थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनसे 1.66 लाख से अधिक की संपत्ति बरामद की है।

सिंघोड़ा में 'पारधी गिरोह' का आतंक खत्म 

इलाके में लगातार हो रही चोरियों से परेशान पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब उसने शातिर 'पारधी गैंग' के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया। यह गिरोह इतना शातिर है कि ताला तोड़े बिना, सीधे भरी हुई अलमारी ही उठाकर खेतों में ले जाता था और वहां इत्मीनान से लॉकर तोड़कर फरार हो जाता था। घटना 22 जून 2026 की रात की है, जब रूढ़ा निवासी हरिशचंद्र पटेल के घर से अज्ञात चोरों ने अलमारी पार कर दी और खेत में ले जाकर जेवरात और नकदी उड़ा लिए। 

पारधी गिरोह के आरोपी गिरफ्तार
12 लाख 46 हजार की संपत्ति जब्त 

पुलिस ने जब तकनीकी विश्लेषण और टावर डंप का सहारा लिया, तो एक चौंकाने वाला सुराग हाथ लगा। वारदात से ठीक एक दिन पहले यह पूरा गिरोह पास के ही पैकिन गांव में एक बच्चे के 'छठी कार्यक्रम' (नेवता) में शामिल होने आया था। सीसीटीवी फुटेज में पहचान होने के बाद पुलिस ने बलौदाबाजार, दुर्ग और रायपुर के अलग-अलग इलाकों से आनंद पारधी (46), संजय पारधी (27), मन्नू पारधी (45), सूरजभान पारधी (52), हेमलाल पारधी (44), सुरेंद्र पारधी (20) और घनश्याम कोसले (38) को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में गिरोह ने कुबूल किया कि उन्होंने आरंग और सक्ती जिले के जैजैपुर में भी भीषण चोरियों को अंजाम दिया था। चोरी का सोना इन्होंने रायपुर के परसु ज्वेलर्स के संचालक अतुल पाटिल को बेचा था, जिसे पुलिस ने सह-आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस पूरे मामले में कुल 12 लाख 46 हजार रुपये की संपत्ति ज़ब्त की है।

गांव के ही लड़के के बदले रहन-सहन ने खोला राज

तुमगांव। सूने मकानों में कटर और ग्राइंडर जैसे आधुनिक औजारों का इस्तेमाल कर हाईटेक चोरी करने वाले एक लोकल शातिर चोर को तुमगांव पुलिस ने सलाखों के पीछे धकेल दिया है। ग्राम अछोली निवासी देवेन्द्र चंद्राकर 8 जुलाई 2026 की रात अपने परिवार के साथ महासमुंद एक शादी में गए थे। इसी का फायदा उठाकर चोर ने घर के चैनल गेट का ताला इलेक्ट्रिक ग्राइंडर से काट दिया और अलमारी साफ कर दी। 

महंगी लाइफस्टाइल से संदेह 

पुलिस इस अंधी चोरी की गुत्थी सुलझाने में जुटी थी कि तभी मुखबिर ने सूचना दी कि गांव का ही एक युवक राहुल उर्फ भोजदास साहू (25 वर्ष) अचानक से बेहद महंगी लाइफस्टाइल जीने लगा है और बाजारों में जमकर फिजूलखर्ची कर रहा है। संदेह के आधार पर जब पुलिस ने राहुल को हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक ढंग से पूछताछ की, तो उसने सारा सच उगल दिया। आरोपी ने बताया कि उसने आरंग की एक हार्डवेयर दुकान से विशेष रूप से ताला काटने के लिए ग्राइंडर खरीदा था। वारदात की रात उसने घर के ही स्विच बोर्ड से ग्राइंडर कनेक्ट किया और ताला काटकर भीतर घुसा। चोरी किए गए जेवरात उसने महासमुंद के रवि ज्वेलर्स, अलंकार ज्वेलर्स और रायपुर के श्री गणेश ज्वेलर्स में बेच दिए थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 7 लाख 26 हजार रुपये से अधिक मूल्य के सोने-काठ के जेवरात और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें