Wednesday, 26 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Traffic Challan: फर्जी नंबर प्लेट का खेल, बेगुनाह कार मालिक के खाते से कटे हजारों रुपए, आरोपी गिरफ्तार Nepal Flash Flood: तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, 28 जवानों समेत सैकड़ों लोगों के बहने की आशंका Indore Hospital: मरीज की मौत पर हंगामा, ICU में तोड़फोड़ के बाद भारी पुलिस बल तैनात Illegal Liquor Trade: 5 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 7 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार Chhattisgarh PTI Recruitment: 45 हजार स्कूलों पर सिर्फ 2,800 पीटीआई, 15 दिन की ऑनलाइन ट्रेनिंग के भरोसे बच्चों का खेल और स्वास्थ्य School Students Protest: पढ़ाई बचाने सड़क पर उतरी जेन अल्फा, चक्काजाम के बाद मानी गई मांग Traffic Challan: फर्जी नंबर प्लेट का खेल, बेगुनाह कार मालिक के खाते से कटे हजारों रुपए, आरोपी गिरफ्तार Nepal Flash Flood: तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, 28 जवानों समेत सैकड़ों लोगों के बहने की आशंका Indore Hospital: मरीज की मौत पर हंगामा, ICU में तोड़फोड़ के बाद भारी पुलिस बल तैनात Illegal Liquor Trade: 5 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 7 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार Chhattisgarh PTI Recruitment: 45 हजार स्कूलों पर सिर्फ 2,800 पीटीआई, 15 दिन की ऑनलाइन ट्रेनिंग के भरोसे बच्चों का खेल और स्वास्थ्य School Students Protest: पढ़ाई बचाने सड़क पर उतरी जेन अल्फा, चक्काजाम के बाद मानी गई मांग
W 𝕏 f
होम ओटीटी Gandhari Trailer : बेटी को बचाने के लिए दुश्मनों …
Gandhari Trailer Out
Gandhari Trailer Out
ओटीटी

Gandhari Trailer : बेटी को बचाने के लिए दुश्मनों से भिड़ीं तापसी पन्नू, गांधारी का ट्रेलर जबरदस्त

Gandhari Trailer: तापसी पन्नू की फिल्म गांधारी का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में वह एक ऐसी मां के किरदार में हैं, जो लापता बेटी को खोजने के लिए हर मुश्किल का सामना करती है। एक्शन, इमोशन और बदले से भरपूर यह फिल्म 3 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

कीर्तिमान डेस्क | कमलेश साहू
26 Aug 2026, 03:05 PM
मुंबई
Gandhari Trailer: Taapsee Pannu एक बार फिर अपनी जबरदस्त अदाकारी से दर्शकों के रोंगटे खड़े करने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म Gandhari का Official Trailer जारी कर दिया गया है। करीब ढाई मिनट का यह ट्रेलर एक ऐसी मां की खौफनाक और दर्दनाक कहानी दिखाता है, जो अपनी लापता बच्ची को पाने के लिए पूरे सिस्टम और जुर्म की दुनिया से अकेले भिड़ जाती है।

आंखों पर पट्टी और हाथ में हथियार: एक अनूठी जंग 

फिल्म की कहानी 'बानी' नाम की औरत के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी हंसती-खेलती जिंदगी तब बिखर जाती है जब उसकी मासूम बेटी का अपहरण हो जाता है। हादसे के दौरान बानी न सिर्फ अपनी बेटी को खोती है, बल्कि अपनी आंखों की रोशनी भी गंवा बैठती है। जॉयपुरा नाम के एक काल्पनिक शहर के बैकड्रॉप पर रची गई यह कहानी बानी की अटूट इच्छाशक्ति को दिखाती है। ट्रेलर का सबसे प्रभावशाली हिस्सा वह है जहां बानी आंखों पर पट्टी बांधकर जुर्म के अंधेरे में उतरती है। वह कानून के भरोसे बैठने के बजाय खुद इंसाफ करने का रास्ता चुनती है। शारीरिक कमजोरी के बावजूद उसका यह रूप उसे एक खतरनाक योद्धा बना देता है।

इन्हें भी पढ़ें:- OTT धमाका : मुसाफिर कैफे से ‘A Toxic Love Story’ तक रिलीज हुईं ये नई फिल्में

दमदार स्टारकास्ट और पुरानी हिट जोड़ी की वापसी 

फिल्म में Taapsee Pannu का किरदार उनके करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण और शारीरिक रूप से थका देने वाला रोल माना जा रहा है। उनके अलावा फिल्म में इशवाक सिंह, छाया कदम, स्वास्तिका मुखर्जी, मीता वशिष्ठ और जतिन सरना जैसे मंजे हुए कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं। 
फिल्म का निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है, जबकि इसकी कहानी और निर्माण कनिका ढिल्लों (कथा पिक्चर्स) ने संभाला है। 'हसीन दिलरुबा' और 'फिर आई हसीन दिलरुबा' की सफलता के बाद Taapsee और Kanika की जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर बड़ा धमाका करने को तैयार है।

विवादों को पछाड़ सीधे OTT पर देगी दस्तक 

हाल ही में फिल्म पर कहानी चोरी के कुछ आरोप भी लगे थे, जिस पर मेकर्स ने विराम लगाते हुए साफ किया था कि Gandhari पूरी तरह से एक Original Script है। थिएटर के बजाय यह फिल्म सीधे Digital Platform पर रिलीज हो रही है। दर्शक इसे 3 सितंबर 2026 से Netflix पर Stream कर सकेंगे। अगर आप डार्क, इमोशनल और हाई-ऑक्टेन Action Films के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपकी Watchlist में जरूर होनी चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:- OTT Series: Pyaar Prema Kalyanam इस फिल्म ने आते ही मचाया धमाल, वीकेंड पर जरूर देखें

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें