Friday, 09 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Delhi Protest: CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और ट्रेनें रद्द Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Delhi Protest: CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और ट्रेनें रद्द Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद
W 𝕏 f
होम › अर्थव्यवस्था › सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, चांदी 2.38 …
सोने-चांदी की किमत में उछाल
सोने-चांदी की किमत में उछाल
अर्थव्यवस्था

सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, चांदी 2.38 लाख और सोना 1.57 लाख रुपए पहुंचा

देश में 20 अगस्त को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी का भाव 9,260 रुपए बढ़कर 2.38 लाख रुपए हो गया। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत में 3,519 रुपए की तेजी आई और इसका भाव 1.57 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 20 Aug 2026, 05:21 PM · अपडेट: 06 Oct 2026, 11:05 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
देश में 20 अगस्त को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी का भाव 9,260 रुपए बढ़कर 2.38 लाख रुपए हो गया। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत में 3,519 रुपए की तेजी आई और इसका भाव 1.57 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अगस्त के शुरुआती 20 दिनों में सोना करीब 15 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी लगभग 20 हजार रुपए प्रति किलो महंगी हो चुकी है।

2026 के अंत तक कितना बढ़ सकता है सोना 

 वर्ष 2026 में अब तक सोने की कीमत में करीब 24 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट सोने का भाव 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर 1.57 लाख रुपए के आसपास पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए प्रति किलो था, जो अब 2.38 लाख रुपए हो गया है। हालांकि, इस दौरान दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला है।  

जनवरी में बनाया था रिकाँर्ड उच्च स्तर  

इस साल 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम का सर्वकालिक उच्च स्तर छुआ था। इसी दिन चांदी की कीमत भी रिकॉर्ड 3.86 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई थी। इसके बाद दोनों धातुओं के भाव में गिरावट आई, लेकिन अब बाजार में एक बार फिर तेजी लौटती दिखाई दे रही है। वैश्विक परिस्थितियों, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी को इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है।

दिसंबर तक कहां पहुंच सकती हैं कीमतें 

कोटक सिक्योरिटीज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और कमोडिटी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी के मुताबिक, सोने को आम निवेशकों के साथ दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों की खरीदारी से भी समर्थन मिल रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक सहित कई केंद्रीय बैंक अपने भंडार में लगातार सोना जोड़ रहे हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि वैश्विक अनिश्चितता बनी रहने पर दिसंबर तक सोने की कीमत 1.70 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। परिस्थितियां अनुकूल रहीं और औद्योगिक मांग बढ़ी तो चांदी का भाव भी 3 लाख रुपए प्रति किलो तक जा सकता है।  

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान 

ज्वेलरी खरीदते समय हमेशा भारतीय मानक ब्यूरो यानी BIS के हॉलमार्क वाला प्रमाणित सोना ही लेना चाहिए। गहने पर दर्ज छह अंकों वाला अल्फान्यूमेरिक HUID उसकी पहचान और शुद्धता की जांच में मदद करता है। खरीदारी से पहले सोने का वजन और उस दिन का भाव IBJA सहित अन्य विश्वसनीय स्रोतों से जरूर जांचें। ध्यान रखें कि 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत अलग-अलग होती है। ज्वेलर से मेकिंग चार्ज और लेबर कॉस्ट का पूरा विवरण मांगें, क्योंकि इस शुल्क पर मोलभाव किया जा सकता है। 

असली चांदी की पहचान कैसे करें 

चांदी की शुरुआती पहचान के लिए घरेलू स्तर पर कुछ सामान्य परीक्षण किए जा सकते हैं।  असली चांदी सामान्य चुंबक से नहीं चिपकती और अच्छी ऊष्मा चालक होने के कारण उस पर रखी बर्फ अपेक्षाकृत तेजी से पिघलती है। शुद्ध चांदी में आमतौर पर तेज गंध नहीं होती, जबकि मिलावटी वस्तु से तांबे जैसी गंध आ सकती है। सफेद कपड़े से रगड़ने पर काला निशान बनना भी चांदी का संकेत हो सकता है। हालांकि, ये तरीके पूरी तरह निर्णायक नहीं हैं, इसलिए खरीदारी करते समय हॉलमार्क, प्रमाणित बिल और विशेषज्ञ की जांच को ही प्राथमिकता देनी चाहिए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें