Monday, 28 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव
W 𝕏 f
होम › रायपुर › दुरंतो एक्सप्रेस में सोने की तस्करी का खुलासा, कर…
दुरंतो एक्सप्रेस से विदेशी सोना बरामद
दुरंतो एक्सप्रेस से विदेशी सोना बरामद
रायपुर Featured

दुरंतो एक्सप्रेस में सोने की तस्करी का खुलासा, करीब 2 करोड़ का विदेशी सोना जब्त, दो आरोपी पकड़े गए

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आरपीएफ क्राइम ब्रांच रायपुर और नागपुर की टीम ने डीआरआई नागपुर के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस से विदेशी सोने की बड़ी खेप बरामद की है। जब्त सोने का वजन करीब 1.242 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 96 लाख 34 हजार 307 रुपये बताई गई है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 Aug 2026, 04:57 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 09:33 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आरपीएफ क्राइम ब्रांच रायपुर और नागपुर की टीम ने डीआरआई नागपुर के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस से विदेशी सोने की बड़ी खेप बरामद की है। जब्त सोने का वजन करीब 1.242 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 96 लाख 34 हजार 307 रुपए बताई गई है। 

खुफिया सूचना पर रायपुर-नागपुर के बीच जांच 

आरपीएफ क्राइम ब्रांच नागपुर के निरीक्षक को विश्वसनीय सूत्रों से ट्रेन में विदेशी सोने की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद रायपुर और नागपुर आरपीएफ क्राइम ब्रांच को सतर्क किया गया। डीआरआई नागपुर के अधिकारियों के साथ संयुक्त टीम बनाकर रायपुर से नागपुर के बीच ट्रेन के अलग-अलग कोचों में जांच शुरू की गई।  

बी-12 कोच से पकड़े गए दो आरोपी 

जांच के दौरान संयुक्त टीम को ट्रेन के बी-12 कोच में दो व्यक्ति मिले। उनकी गतिविधियों पर संदेह होने के बाद अधिकारियों ने पूछताछ करते हुए उनके सामान की तलाशी ली। दोनों को भंडारा और नागपुर के बीच पकड़ा गया। तलाशी में विदेशी सोना मिलने के बाद टीम ने उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

सात सोने के बिस्किट और एक छड़ जब्त

दोनों आरोपियों के कब्जे से सात सोने के बिस्किट और एक सोने की छड़ बरामद हुई। जब्त सोने का कुल वजन करीब 1.242 किलोग्राम पाया गया। अधिकारी अब सोने की खरीद, उसके स्रोत और परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। आरोपियों से यह भी पूछा जा रहा है कि सोने की खेप कहां पहुंचाई जानी थी। 

कस्टम एक्ट के तहत मामला दर्ज, नेटवर्क की जांच जारी 

आरपीएफ ने दोनों आरोपियों को जब्त सोने के साथ आगे की कार्रवाई के लिए डीआरआई नागपुर को सौंप दिया है। डीआरआई ने कस्टम अधिनियम, 1962 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एजेंसी सोने की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों, इसके स्रोत और संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटा रही
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें