Friday, 03 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
हादसा : छत्तीसगढ़ के मजदूर की बेंगलुरू खदान में मौत, 7 अन्य ने भी गंवाई जान गगनगीर टनल के पास सीआरपीएफ की गाड़ी हादसे का शिकार, 6 जवान घायल डे-केयर में बच्चों से क्रूरता, वायरल वीडियो की महिला गिरफ्तार, जांच तेज हत्या की साजिश : पहले कीटनाशक पिलाया, फिर फंदे पर लटकाया; मां-बेटे ने रची आत्महत्या की कहानी हादसा : आकाशीय बिजली गिरने से मां और नाबालिक बेटी की मौत हादसा : बस्तर-सुकमा को जोड़ने वाले NH-63 पर पलटा ट्रक घंटों लगा लंबा जाम हादसा : छत्तीसगढ़ के मजदूर की बेंगलुरू खदान में मौत, 7 अन्य ने भी गंवाई जान गगनगीर टनल के पास सीआरपीएफ की गाड़ी हादसे का शिकार, 6 जवान घायल डे-केयर में बच्चों से क्रूरता, वायरल वीडियो की महिला गिरफ्तार, जांच तेज हत्या की साजिश : पहले कीटनाशक पिलाया, फिर फंदे पर लटकाया; मां-बेटे ने रची आत्महत्या की कहानी हादसा : आकाशीय बिजली गिरने से मां और नाबालिक बेटी की मौत हादसा : बस्तर-सुकमा को जोड़ने वाले NH-63 पर पलटा ट्रक घंटों लगा लंबा जाम
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग ग्रामीणों का दर्द : बेघर होने पर मां ने पूछा-कहां…
ये दृश्य हृदय को झकझोर देने के लिए काफी है, बारिश से बचने खंडहर का सहारा लेने को मजबूर मासूम
ये दृश्य हृदय को झकझोर देने के लिए काफी है, बारिश से बचने खंडहर का सहारा लेने को मजबूर मासूम
रायपुर संभाग Featured

ग्रामीणों का दर्द : बेघर होने पर मां ने पूछा-कहां ले जाएं बच्चे, मलबे पर बैठकर रोते रहे लोग

राजधानी रायपुर के नकटी गांव में विधायक कॉलोनी निर्माण के लिए प्रशासन ने करीब 80 घरों को ध्वस्त कर दिया। प्रभावित परिवारों का आरोप है कि बारिश के मौसम में बेघर नहीं करने का आश्वासन देने के बावजूद अगले ही दिन बुलडोजर चला दिया गया।

कीर्तिमान न्यूज
03 Jul 2026, 09:10 AM
रायपुर
राजधानी रायपुर की बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर, नकटी गांव में 'विधायक कॉलोनी' बनाने के लिए प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए करीब 80 आशियानों को मलबे में तब्दील कर दिया। 
सबसे संवेदनहीन बात यह है कि यह कार्रवाई ठीक उस वक्त की गई है जब मानसून सिर पर है और प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। सिर से छत छिन जाने के बाद प्रभावित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

आश्वासन दिया बारिश में नहीं करेंगे बेघर, अगले दिन चला दिया बुलडोजर

इस प्रशासनिक कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर एक पीड़ित महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो सिस्टम की बेरहमी की गवाही दे रहा है। वीडियो में महिला रोते हुए अपना दर्द बयां कर रही है: "हमें आश्वासन दिया गया था, सबके सामने बात हुई थी कि बारिश के दिनों में हमें बेघर नहीं किया जाएगा। लेकिन अगले ही दिन सुबह-सुबह बुलडोजर लेकर आ गए। 

पीड़ित ने सुनाई आपबीती, नम हो गई आंखें

ताकत के बल पर हमारे सालों की मेहनत से बने घरों को रौंद दिया गया। हमारा पूरा सामान खुले आसमान के नीचे बिखरा पड़ा है।" महिला को इस तरह फूट-फूटकर रोता देख
अपना दर्द सुनाती एक मां
वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के बड़े नेता भी जमीन पर डटे थे। पीड़ित महिला जब अपनी आपबीती सुना रही थी, तो वहां मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बेबस नजर आए और सिर झुकाकर चुपचाप उसकी चीत्कार सुनते रहे।

कैसे रहेगा एक कमरें में पुरा परिवार 

प्रशासन का दावा है कि बेघर हुए लोगों को नया रायपुर के सेक्टर-30 में ईडब्ल्यूएस (EWS) फ्लैट्स दिए गए हैं। लेकिन जमीन पर हकीकत कुछ और ही है। प्रभावित परिवारों का कहना है कि यह पुनर्वास नहीं बल्कि उनके साथ एक क्रूर मजाक है।
  • एक कमरे में पूरा कुनबा: पीड़ित महिला ने बताया कि उन्हें जबरन चार मंजिला ईडब्ल्यूएस बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां रहने के लिए सिर्फ एक कमरा मिला है। महिला का सवाल है, "उस एक कमरे में सास, ससुर, देवर, पति और बच्चे... पूरा परिवार एक साथ कैसे रहेगा?"

  • बुजुर्गों के लिए आफत: पीड़ितों ने बताया कि उन्हें चार मंजिला ईडब्ल्यूएस मकानों के ऊपरी फ्लोर पर कमरा तो दे दिया गया है, लेकिन वहां ऊपर जाने के लिए लिफ्ट तक की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बुजुर्गों और बीमार लोगों का ऊपर-नीचे आना-जाना पूरी तरह दूभर हो गया है।

  • सिर छिपाने की जगह ढूंढ रहे लोगो
    जनता के बीच अब यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि क्या माननीयों (विधायकों) के आलीशान घरों के लिए गरीब परिवारों को इस तरह बारिश के मौसम में बेघर करना जायज है? एक तरफ जहां सत्ता और सियासत के लिए नई कॉलोनियां काटी जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ अपनी ही जमीन पर बेगाने हुए ये लोग अब इस भीषण बारिश में सिर छिपाने की जगह ढूंढ रहे हैं।
    क्या यह खबर उपयोगी लगी?
    शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
    WhatsApp Telegram
    हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    कीर्तिमान
    गाइए और छा जाइए
    भारत
    छत्तीसगढ़
    सभी छत्तीसगढ़ ›
    रायपुर संभाग
    दुर्ग संभाग
    बिलासपुर संभाग
    सरगुजा संभाग
    बस्तर संभाग
    विदेश
    राजनीति
    मनोरंजन
    खेल
    तकनीक
    कारोबार
    शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
    कलमकार
    डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
    वीडियो
    अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
    Clip & Share

    अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

    सावधान: संवेदनशील सामग्री
    इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
    ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    पुश नोटिफिकेशन चालू करें