Monday, 02 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahasamund News: 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से महिला पंच की मौत, विभाग पर लापरवाही का आरोप Electric Shock: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल Cyber Crime: बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन शेयर करने का मामला, दुर्ग में 6 पर कार्रवाई Mobile Store Theft: मोबाइल स्टोर में 1.89 करोड़ की चोरी, 173 आईफोन लेकर फरार हुए चोर Woman Death Case: कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल में हंगामा CG News: बेटे का अंतिम संस्कार किया, 17 दिन बाद जिंदा लौटा, आखिर किसका था वह शव Mahasamund News: 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से महिला पंच की मौत, विभाग पर लापरवाही का आरोप Electric Shock: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल Cyber Crime: बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन शेयर करने का मामला, दुर्ग में 6 पर कार्रवाई Mobile Store Theft: मोबाइल स्टोर में 1.89 करोड़ की चोरी, 173 आईफोन लेकर फरार हुए चोर Woman Death Case: कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल में हंगामा CG News: बेटे का अंतिम संस्कार किया, 17 दिन बाद जिंदा लौटा, आखिर किसका था वह शव
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › Arang News : वैष्णवी टंडन ने विज्ञान सेमिनार में …
Vaishnavi Tandon won first place. (Image Source: Keertiman Media)
Vaishnavi Tandon won first place. (Image Source: Keertiman Media)
रायपुर संभाग

Arang News : वैष्णवी टंडन ने विज्ञान सेमिनार में लहराया परचम, जिला स्तर पर हासिल किया पहला स्थान

Arang News: रायपुर के माधवराव सप्रे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान सेमिनार में आरंग विकासखंड की छात्रा कुमारी वैष्णवी टंडन ने प्रथम स्थान हासिल किया। भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 – संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ विषय पर उनकी प्रभावी प्रस्तुति और तर्कों ने निर्णायकों को प्रभावित किया। अब वैष्णवी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

क
प्रकाशित: 17 Sep 2026, 12:43 PM · अपडेट: 31 Oct 2026, 10:50 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Arang News: माधवराव सप्रे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, बुढ़ापारा में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान सेमिनार में आरंग विकासखंड की छात्रा कुमारी वैष्णवी टंडन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 – संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ” विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में वैष्णवी ने अपनी प्रभावी प्रस्तुति और तार्किक विचारों से निर्णायकों को प्रभावित किया। 
जिला स्तर की इस प्रतियोगिता में रायपुर जिले के चारों विकासखंडों से चयनित कुल 8 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। प्रत्येक विकासखंड से दो विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में शामिल किया गया था। कड़े मुकाबले के बीच वैष्णवी ने भारत की भविष्य की ऊर्जा जरूरतों, हरित ऊर्जा के विकल्पों और ऊर्जा क्षेत्र में आने वाली तकनीकी एवं व्यावहारिक चुनौतियों को विस्तार से प्रस्तुत किया। 

राज्य स्तर के लिए मिली शुभकामनाएं

वैष्णवी की स्पष्ट सोच, विषय की गहरी समझ और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति को निर्णायक मंडल ने सराहा। प्रतियोगिता के निर्णायक प्राचार्य राजेश कुमार चंदानी, रीना पांडे और रुचि सोनी ने उनकी प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आवश्यक सुझाव और मार्गदर्शन प्रदान किया। इस उपलब्धि से आरंग विकासखंड का नाम गौरवान्वित हुआ है। वैष्णवी की सफलता को क्षेत्र की अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है। 

विद्यालय परिवार ने दी बधाई

वैष्णवी टंडन की इस उपलब्धि पर बीईओ दिनेश शर्मा, एबीईओ लखेश्वर प्रसाद रात्रे, प्राचार्य एस. एस. चंद्र, मार्गदर्शक शिक्षिका अपर्णा तिवारी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने वैष्णवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें