Tuesday, 01 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Youth Congress Election: मुंगेली में फर्जी मतदान पर विवाद, MP से आए 9 युवाओं पर फर्जी वोटिंग का आरोप Chhattisgarh ED Raid: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पूर्व निज सचिव के घर छापा Controversial Statement: अखिलेश किसी के गले में घंटी बांध दें तो उसी को दें वोट... लाल बिहारी यादव के बयान पर बवाल Raipur Road Accident: ट्रक और क्रेटा में सीधी भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल Youth Congress Election: मुंगेली में फर्जी मतदान पर विवाद, MP से आए 9 युवाओं पर फर्जी वोटिंग का आरोप Chhattisgarh ED Raid: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पूर्व निज सचिव के घर छापा Controversial Statement: अखिलेश किसी के गले में घंटी बांध दें तो उसी को दें वोट... लाल बिहारी यादव के बयान पर बवाल Raipur Road Accident: ट्रक और क्रेटा में सीधी भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग Grand Museum: आरंग की प्राचीन धरोहरों को मिलेगी न…
Arang Museum construction (Image source: Keertiman Media)
Arang Museum construction (Image source: Keertiman Media)
रायपुर संभाग

Grand Museum: आरंग की प्राचीन धरोहरों को मिलेगी नई पहचान, शासन ने दी 25.35 लाख की स्वीकृति

Grand Museum: आरंग में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए संग्रहालय भवन बनेगा। छत्तीसगढ़ शासन ने निर्माण के लिए 25.35 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।

कीर्तिमान न्यूज
01 Sep 2026, 03:22 PM
आरंग
Grand Museum: छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आरंग क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने तथा संवर्धित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। नगर पालिका परिषद, आरंग क्षेत्र के अंतर्गत भव्य संग्रहालय भवन (म्यूजियम) निर्माण के लिए राज्य सरकार ने ₹25.35 लाख (पच्चीस लाख पैत्तीस हजार रूपए) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से मिली बड़ी सौगात

यह उपलब्धि माननीय कैबिनेट मंत्री (कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग) गुरु खुशवंत साहेब के विशेष प्रयासों और पत्र के बाद संभव हुई है। संचालक, पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय के प्रस्ताव पर वित्त विभाग द्वारा 24 अगस्त 2026 को सहमति दी गई, जिसके उपरांत संस्कृति विभाग, मंत्रालय (नया रायपुर) ने इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिया है।

बजट से मिलेगी संग्रहालय निर्माण की राशि

​वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से हुआ प्रावधान शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, संग्रहालय निर्माण पर होने वाला सम्पूर्ण व्यय वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रावधानों (मांग संख्या-26, लेखा शीर्ष-4202, 04-कला और संस्कृति) के तहत किया जाएगा। स्वीकृत राशि के मिलते ही निर्माण कार्य की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

आरंग की प्राचीन विरासतों का होगा संरक्षण, बढ़ेगा पर्यटन 

आरंग क्षेत्र प्राचीनकाल से ही अपनी पुरातात्विक महत्व, दुर्लभ मूर्तियों और ऐतिहासिक अवशेषों के लिए प्रसिद्ध रहा है। अब तक उचित स्थान के अभाव में इन अमूल्य धरोहरों को सहेजने में कठिनाई आ रही थी। संग्रहालय भवन बनने के बाद​क्षेत्र की प्राचीन मूर्तियों और ऐतिहासिक अवशेषों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सहेजा जा सकेगा। ​स्थानीय स्तर पर पर्यटन को नया बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। ​युवा पीढ़ी और शोधकर्ताओं में सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ेगी।

​क्षेत्रवासियों ने जताया आभार 

आरंग क्षेत्र में लंबे समय से एक संग्रहालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल से मिली इस बड़ी सौगात पर स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और इतिहास प्रेमियों ने खुशी जाहिर करते हुए शासन और मंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें