Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › Awareness Campaign: ब्रह्माकुमारी बहनों ने आरंग प…
Drug de-addiction awareness campaign in Arang schools (Image source: Keertiman Media)
Drug de-addiction awareness campaign in Arang schools (Image source: Keertiman Media)
रायपुर संभाग

Awareness Campaign: ब्रह्माकुमारी बहनों ने आरंग पारा गांव व निसदा के स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान

Awareness Campaign: आरंग पारा गांव और निसदा के स्कूलों में ब्रह्माकुमारी बहनों ने नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया। विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 31 Aug 2026, 08:34 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 12:49 AM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Awareness Campaign: नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को इसके दुष्परिणामों से बचाने के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारी बहनों की ओर से चलाए जा रहे नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के तहत सोमवार को आरंग पारा गांव और निसदा के स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरस्वती शिशु मंदिर आरंग पारा गांव और निसदा हाई स्कूल में हुए इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों ने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक और मानसिक नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशे की आदत केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करती, बल्कि इसका असर परिवार और सामाजिक जीवन पर भी पड़ता है। खासकर कम उम्र में नशे की शुरुआत होने से पढ़ाई, स्वास्थ्य और भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

नशामुक्त जीवन का लिया संकल्प
                                                जागरूकता अभियान

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की। साथ ही कहा कि बच्चे खुद नशे से दूर रहने के साथ अपने दोस्तों, परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करें। जागरूकता कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। छात्रों ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि वे किसी भी तरह के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे और अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।

शिक्षकों ने की पहल की सराहना

विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के बीच समय रहते नशे के दुष्परिणामों को लेकर जागरूकता पैदा करना स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में अहम पहल है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में भी नशामुक्ति को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें