Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग भव्य स्वरोत्सव : कबीर भजन, गजल और ठुमरी से गूंजा …
स्वरोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार और संगीत का आनंद लेते दर्शक
स्वरोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार और संगीत का आनंद लेते दर्शक
रायपुर संभाग

भव्य स्वरोत्सव : कबीर भजन, गजल और ठुमरी से गूंजा विमतारा ऑडिटोरियम

गौरवशाली यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित “स्वरोत्सव” में श्वेता शिवाले और पद्मश्री मदन चौहान ने ठुमरी, गजल, कबीर भजन और सूफीयाना कलाम की शानदार प्रस्तुतियां दीं। विमतारा ऑडिटोरियम में आयोजित इस संगीतमय कार्यक्रम ने संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 24 May 2026, 01:09 PM · अपडेट: 26 May 2026, 01:09 AM
राजिम
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

नवापारा-राजिम। आकाशवाणी के 90 वर्षों की गौरवशाली यात्रा के उपलक्ष्य में आकाशवाणी रायपुर द्वारा 22 मई को उपशास्त्रीय संगीत एवं सुगम संगीत सभा “स्वरोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। स्थानीय विमतारा ऑडिटोरियम में आयोजित इस संगीतमय कार्यक्रम में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रोता और कला प्रेमी उपस्थित रहे।

श्वेता शिवाले की प्रस्तुति ने बांधा समां

कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध गायिका श्वेता शिवाले की मनमोहक प्रस्तुतियों से हुई। उन्होंने ठुमरी, दादरा, मिर्जापुरी कजरी, सावनी नग्मा और गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का दिल जीत लिया। उनकी गायी ठुमरी “आन मिलो सजना” और मिर्जापुरी कजरी “सेजिया पर लोटे काला नाग” की प्रस्तुति पर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। मधुर सुरों और भावपूर्ण गायन ने संगीत प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

पद्मश्री मदन चौहान के सूफीयाना अंदाज ने जीता दिल

इसके बाद दर्शकों से खचाखच भरे सभागार में पद्मश्री मदन चौहान ने सुगम संगीत की शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने कबीर भजन, गजल और सूफीयाना कलाम प्रस्तुत कर ऐसा आध्यात्मिक माहौल बनाया कि श्रोता आत्मविभोर हो उठे। उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया और देर तक सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

आकाशवाणी की गौरवशाली परंपरा का हुआ स्मरण

आकाशवाणी रायपुर के उप महानिदेशक एवं क्लस्टर प्रमुख वी. राजेश्वर ने उपस्थित दर्शकों का स्वागत करते हुए कहा कि “स्वरोत्सव” जैसे आयोजन आकाशवाणी की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत बनाए रखते हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता पूर्व से लेकर आज तक आकाशवाणी ने शिक्षा, सूचना और मनोरंजन के माध्यम से समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बदलते समय के साथ भी आकाशवाणी अपने ध्येय वाक्य “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” के सिद्धांत पर निरंतर कार्य कर रहा है।

श्रोता और कलाकार ही आकाशवाणी की असली ताकत

आकाशवाणी रायपुर के कार्यक्रम प्रमुख एवं सहायक निदेशक (कार्यक्रम) पंकज मेश्राम ने कार्यक्रम में उपस्थित श्रोताओं और कलाकारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्रोता और कलाकार ही आकाशवाणी की वास्तविक शक्ति हैं। “स्वरोत्सव” जैसे आयोजनों का उद्देश्य विशेष श्रोतावर्ग को उनकी पसंद की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सीधे जोड़ना है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह संगीतमयी आयोजन संगीत जगत में लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें