Thursday, 24 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय बुलंदशहर लौटते ही सांसद पप्पू यादव पर जूता फेकने …
पप्पू यादव जूता कांड आरोपी स्वागत
पप्पू यादव जूता कांड आरोपी स्वागत
राष्ट्रीय

बुलंदशहर लौटते ही सांसद पप्पू यादव पर जूता फेकने वालों का हुआ ग्रैंड वेलकम, डीजे और फूल-मालाओं के साथ निकाला गया जुलूस

बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने के मामले में आरोपी हैप्पी शर्मा और सुमित गिरि का उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित गांव में पहुंचने पर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। दोनों ने सफाई देते हुए कहा कि उनका मकसद हमला करना नहीं, बल्कि सांसद से सवाल पूछना था।

प्रकाशित: 08 Aug 2026, 12:55 PM · अपडेट: 17 Sep 2026, 04:00 PM
बिहार
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर हुए जूता कांड के आरोपियों के अपने गृह नगर लौटते ही उनका जोरदार स्वागत किया गया। हमले के मुख्य आरोपी हैप्पी शर्मा और सुमित गिरि जैसे ही उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित अपने गांव नैथला हसनपुर पहुंचे, स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत फूल-मालाओं के साथ किया। गांव में दोनों का जुलूस एक खुली गाड़ी में निकाला गया, जिसके आगे तेज आवाज में डीजे बज रहा था। 

मकसद सिर्फ कुछ सवाल पूछने का 

जिस अंदाज में दोनों का स्वागत हुआ, उसने किसी बाहुबली नेता के शक्ति प्रदर्शन जैसा माहौल बना दिया। प्रेस से बातचीत के दौरान हैप्पी शर्मा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनका इरादा सांसद पर हमला करने का बिल्कुल नहीं था। उन्होंने बताया, "हम पप्पू यादव के आवास में बाकायदा सुरक्षा जांच और पुलिस चेकिंग से गुजरने के बाद ही दाखिल हुए थे। हमारा मकसद केवल उनसे कुछ तीखे सवाल पूछना था।" हैप्पी शर्मा के अनुसार, वे सांसद से यह पूछने गए थे कि वे सनातन संस्कृति और हिंदू समुदाय को लेकर इस तरह के बयान क्यों देते हैं। 

बयान से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन 

वहीं, घटना के बाद पप्पू यादव के मीडिया सलाहकार की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। इस पूरे विवाद की शुरुआत 31 जुलाई को हुई, जब निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने संसद परिसर में 'साधु के वेश में चंदा चोरी' को लेकर एक प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया था। उनके इस बयान और रवैये के बाद देश के विभिन्न शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए और उनके खिलाफ मामले भी दर्ज कराए गए। 

कई संगठनों ने किया था इनाम का ऐलान  

स्थिति यहां तक बिगड़ गई कि एक हिंदूवादी संगठन से जुड़े नेता ने सांसद का सिर कलम करने वाले को 51 लाख रुपये का इनाम देने तक का ऐलान कर दिया था। इस भारी विरोध के बीच 2 अगस्त को जब पप्पू यादव दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे, तभी भीड़ में मौजूद युवाओं ने उन पर जूता फेंक दिया। घटना के तुरंत बाद सांसद पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि हमला करने आए शख्स के पास से धारदार चाकू भी बरामद हुआ है, जिसे मौके पर मौजूद समर्थकों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें