Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम बलौदाबाज़ार बड़ी लापरवाही : मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़! नशे…
बलौदाबाजार अस्पताल में नशे में ड्रेसर का वीडियो वायरल
बलौदाबाजार अस्पताल में नशे में ड्रेसर का वीडियो वायरल
बलौदाबाज़ार

बड़ी लापरवाही : मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़! नशे में ड्यूटी कर रहा था जिला अस्पताल का ड्रेसर

बलौदाबाजार जिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक ड्रेसर के शराब के नशे में मिलने का मामला सामने आया है। कर्मचारी का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सिविल सर्जन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जबकि निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
12 Jul 2026, 03:29 PM
बलौदाबाजार

जिला अस्पताल में एक स्वास्थ्य कर्मचारी के शराब के नशे में ड्यूटी करने का मामला सामने आया है। कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो अस्पताल में भर्ती एक मरीज के परिजन ने बनाया था। वीडियो में नाम पूछने पर कर्मचारी यह कहते नजर आ रहा है कि उसने गलती से शराब पी ली है। मामले में सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा ने उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

रात की ड्यूटी में नशे में पहुंचा ड्रेसर

यह घटना 10 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। उस समय जिला अस्पताल बलौदाबाजार में रात्रिकालीन ड्यूटी चल रही थी। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात ड्रेसर तिकेंद्र कांत शराब के नशे में था। हालत इतनी खराब थी कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। मौके पर मौजूद एक मरीज के परिजन ने इसका वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। 

मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।स्वास्थ्य सेवाओं में तैनात कर्मचारियों से जिम्मेदारी और संवेदनशील व्यवहार की उम्मीद की जाती है। ऐसे में ड्यूटी के समय नशे की हालत में पाए जाने से मरीजों और उनके परिजनों में असुरक्षा की भावना पैदा होती है। इस घटना के बाद अस्पताल की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई शुरू

वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया। सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा ने वीडियो की पुष्टि करने के बाद संबंधित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राजेश अवस्थी ने मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें