Thursday, 25 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
तीन घरों के चिराग बुझे : एक भीषण सड़क हादसे ने चंद पलों में तीन परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं स्वास्थ्य विभाग विवादों में : सरकारी लैब बंद होने से पहले 10 करोड़ की खरीद पर उठे सवाल पेट्रोल देने से किया इनकार : युवक को जिंदा जलाने की कोशिश बचाने पहुंचे पिता भी झुलसे टला बड़ा विमान हादसा : टैक्सीवे पर आमने-सामने आए एअर इंडिया और इंडिगो के प्लेन, समय रहते रुकीं उड़ानें निरीक्षण : कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 37.45 क्विंटल बीज की बिक्री पर रोक सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण : कोचिंग सेंटरों का सुरक्षा ऑडिट, कई संस्थानों में नहीं मिले जरूरी फायर सेफ्टी इंतजाम तीन घरों के चिराग बुझे : एक भीषण सड़क हादसे ने चंद पलों में तीन परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं स्वास्थ्य विभाग विवादों में : सरकारी लैब बंद होने से पहले 10 करोड़ की खरीद पर उठे सवाल पेट्रोल देने से किया इनकार : युवक को जिंदा जलाने की कोशिश बचाने पहुंचे पिता भी झुलसे टला बड़ा विमान हादसा : टैक्सीवे पर आमने-सामने आए एअर इंडिया और इंडिगो के प्लेन, समय रहते रुकीं उड़ानें निरीक्षण : कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 37.45 क्विंटल बीज की बिक्री पर रोक सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण : कोचिंग सेंटरों का सुरक्षा ऑडिट, कई संस्थानों में नहीं मिले जरूरी फायर सेफ्टी इंतजाम
W 𝕏 f
होम राजनांदगांव GST का शिकंजा : 76 करोड़ के कागजी कारोबार का पर्द…
फर्जी बिलिंग मामले में GST की कार्रवाई
फर्जी बिलिंग मामले में GST की कार्रवाई
🔴 BREAKING राजनांदगांव

GST का शिकंजा : 76 करोड़ के कागजी कारोबार का पर्दाफाश, फर्जी ITC मामले में बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग (स्टेट GST) ने कर चोरी और फर्जी बिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जांच में करीब 76 करोड़ रुपये के संदिग्ध कागजी कारोबार और 8.22 करोड़ रुपये की फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का मामला सामने आया है। विभाग अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और फर्मों की भी जांच कर रहा है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
25 Jun 2026, 09:08 AM
राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ में कर चोरी और फर्जी बिलिंग के खिलाफ राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी) का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव की फर्म मैसर्स आदेश्वर ट्रेड लिंक के संचालक आदेश्वर चौरड़िया को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लेने का मामला सामने आया है। विभागीय जांच के मुताबिक, फर्म ने पिछले करीब छह महीनों के दौरान लगभग 76 करोड़ रुपये का कारोबार कागजी दस्तावेजों में दर्शाया। जीएसटी रिटर्न, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच में करीब 8.22 करोड़ रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) संदिग्ध पाई गई। अधिकारियों का मानना है कि इस तरीके से शासन को राजस्व का बड़ा नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

बिना माल खरीदे बनाए गए खरीदी के बिल

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि फर्म ने पश्चिम बंगाल की कुछ संदिग्ध कंपनियों से आयरन और स्टील की वास्तविक खरीद किए बिना करोड़ों रुपये के बिल प्राप्त किए। इन दस्तावेजों के आधार पर फर्जी आईटीसी का लाभ लिया गया और बाद में इसका फायदा अन्य करदाताओं तक भी पहुंचाया गया। जांच के दौरान जिन फर्मों से खरीद दर्शाई गई थी, उनमें से अधिकांश का जीएसटी पंजीयन पहले ही निरस्त पाया गया। विभाग को इन फर्मों द्वारा वास्तविक व्यापार किए जाने के पर्याप्त और विश्वसनीय प्रमाण भी नहीं मिले। अधिकारियों का कहना है कि पूरा मामला कागजी कारोबार और बोगस आईटीसी नेटवर्क से जुड़ा प्रतीत होता है।

फर्जी बिल जारी करने के लिए बनाई गई थीं कंपनियां

जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि कई फर्में केवल फर्जी बिल जारी करने और अवैध रूप से आईटीसी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही थीं। उपलब्ध साक्ष्यों के अनुसार, माल का वास्तविक परिवहन या आपूर्ति नहीं हुई, बल्कि केवल दस्तावेजों के जरिए कर लाभ हासिल करने की व्यवस्था बनाई गई थी।

पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद राज्य कर विभाग ने आदेश्वर चौरड़िया को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच एजेंसियां बैंक खातों, ई-वे बिल, परिवहन से जुड़े दस्तावेजों और अन्य व्यावसायिक इकाइयों की भूमिका की भी गहराई से पड़ताल कर रही हैं। शुरुआती जांच में इस नेटवर्क से कई अन्य व्यक्तियों और फर्मों के जुड़े होने के संकेत मिले हैं।

विभाग ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

राज्य कर विभाग का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस फर्जी बिलिंग नेटवर्क से जुड़े और भी महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ईमानदार करदाताओं के हितों की रक्षा और फर्जी बिलिंग व बोगस आईटीसी जैसे मामलों पर सख्त कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें