Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग आरक्षक सस्पेंड : कोर्ट चालान के नाम पर रिश्वत मां…
रिश्वत के आरोप में निलंबित आरक्षक
रिश्वत के आरोप में निलंबित आरक्षक
दुर्ग

आरक्षक सस्पेंड : कोर्ट चालान के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, विभागीय जांच शुरू

दुर्ग के कुम्हारी थाने में पदस्थ आरक्षक सोलोमन राजू को सड़क हादसे के मामले में जब्त कार छुड़ाने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। शिकायत के बाद एसएसपी ने प्रारंभिक जांच कराई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर आरक्षक को पुलिस लाइन भेज दिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Jul 2026, 03:26 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 03:27 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना में पदस्थ आरक्षक सोलोमन राजू को रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि सड़क हादसे के एक मामले में जब्त कार को कोर्ट से छुड़ाने की प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर उसने 20 हजार रुपए की मांग की और रकम भी ले ली।
शिकायत मिलने के बाद दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने मामले की प्रारंभिक जांच कराई, जिसमें आरक्षक का आचरण संदेहास्पद पाए जाने पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार बेमेतरा जिले के देवकर निवासी विमलेश कुमार द्विवेदी ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि सड़क दुर्घटना से जुड़े प्रकरण का चालान कोर्ट में पेश करने और जब्त वाहन की रिहाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए आरक्षक ने 20 हजार रुपए की मांग की।

दिसंबर 2025 के सड़क हादसे से जुड़ा है मामला

शिकायत के आधार पर हुई प्रारंभिक जांच के बाद विभागीय कार्रवाई करते हुए आरक्षक को निलंबित कर दिया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार 27 दिसंबर 2025 को कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे उनकी कार और सामने से आ रही टीवीएस सुपर एक्सल बाइक की टक्कर हो गई थी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया, जिसके बाद उन्होंने घायल को रायपुर के महोबा बाजार स्थित अस्पताल में भर्ती कराया और इलाज का खर्च भी उठाया। विमलेश का कहना है कि शुरुआत में दूसरी ओर के लोगों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराने की बात कही थी, लेकिन करीब एक सप्ताह बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। 

'खर्चा-पानी' के नाम पर पैसे लेने का आरोप

इसके बाद पुलिस लगातार उन्हें थाने बुलाती रही और हर बार अलग-अलग दस्तावेजों की मांग कर वापस भेज दिया जाता था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पूरे मामले के दौरान कई बार 'खर्चा-पानी' के नाम पर उनसे पैसे लिए गए। 
उनकी नई किया सोनेट कार पुलिस ने जब्त कर ली थी। जब कोर्ट से वाहन रिलीज कराने की प्रक्रिया शुरू हुई तो पहले छोटे-छोटे खर्चों के नाम पर रकम मांगी गई और बाद में 20 हजार रुपए की मांग की गई। विमलेश ने यह भी आरोप लगाया कि कोर्ट में आवश्यक दस्तावेज जानबूझकर दोपहर बाद पेश किए गए। 

जमानत प्रक्रिया में भी देरी का आरोप

उनका कहना है कि यदि कागजात पहले सत्र में जमा किए जाते तो उसी दिन कार की रिहाई संभव हो सकती थी। दस्तावेज देर से पेश होने के कारण वाहन रिलीज नहीं हो सका और उन्हें अगली तारीख का इंतजार करना पड़ रहा है। एसएसपी से शिकायत के बाद हुई कार्रवाई शिकायतकर्ता का कहना है कि घटना के बाद कुम्हारी थाने के कुछ पुलिसकर्मियों ने उन्हें लगातार परेशान किया और वाहन छोड़ने के लिए पैसों की मांग की जाती रही। आखिरकार उन्होंने पूरे मामले की शिकायत दुर्ग एसएसपी से की। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही प्रतीत होने पर आरक्षक सोलोमन राजू को निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। मामले की विभागीय जांच आगे जारी रहेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें