Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम धर्म गुरु पूर्णिमा सप्ताह : गोरखनाथ मंदिर में गूंजेगी …
गोरखनाथ मंदिर में आज से श्रीरामकथा का शुभारंभ
गोरखनाथ मंदिर में आज से श्रीरामकथा का शुभारंभ
धर्म

गुरु पूर्णिमा सप्ताह : गोरखनाथ मंदिर में गूंजेगी श्रीरामकथा, आचार्य शांतनु करेंगे संगीतमय प्रवचन

गुरु पूर्णिमा सप्ताह के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार से भव्य श्रीरामकथा शुरू होगी। प्रयागराज के आचार्य शांतनु कथा का वाचन करेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। श्रद्धालुओं के लिए लाइव प्रसारण और निशुल्क आवागमन की व्यवस्था की गई है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 Jul 2026, 03:14 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 02:37 PM
गोरखपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
गुरु पूर्णिमा सप्ताह के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार से भव्य श्रीरामकथा का आयोजन शुरू होने जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में प्रयागराज के प्रसिद्ध कथाव्यास आचार्य शांतनु श्रद्धालुओं को संगीतमय श्रीरामकथा का रसपान कराएंगे। कथा के शुभारंभ अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। 
गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने बताया कि सनातन संस्कृति में गुरु और शिष्य का रिश्ता बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह संबंध केवल शब्दों में नहीं बांधा जा सकता। उन्होंने कहा कि गोरक्षपीठ सदियों से गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। इसी परंपरा के तहत गुरु पूर्णिमा का पर्व मंदिर परिसर में हर साल श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाता है। 

प्रतिदिन तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी कथा 

योगी कमलनाथ ने बताया कि श्रीरामकथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। श्रद्धालु इस दौरान मंदिर पहुंचकर कथा का श्रवण कर सकेंगे। कथा की पूर्णाहुति 29 जुलाई को सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक होगी। गुरु पूर्णिमा के दिन गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजन, आशीर्वचन, भजन और सहभोज जैसे पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर प्रशासन की ओर से आयोजन को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होगा लाइव प्रसारण 

जो श्रद्धालु मंदिर पहुंच नहीं पाएंगे, वे भी श्रीरामकथा का लाभ ले सकेंगे। योगी कमलनाथ ने बताया कि कथा का प्रतिदिन इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। गोरखनाथ मंदिर के आधिकारिक यूट्यूब, फेसबुक और एक्स (Twitter) अकाउंट के माध्यम से श्रद्धालु घर बैठे कथा सुन और देख सकेंगे। श्रीरामकथा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन ने कई मार्गों से निशुल्क आवागमन की व्यवस्था की है। अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित मार्ग तय किए गए हैं। 
मार्ग-1 से आने वाले श्रद्धालु 
महुआतर ओवरब्रिज से महेसरा, मोहरीपुर, बरगदवा, राजेंद्र नगर होते हुए श्रद्धालु गोरखनाथ मंदिर पहुंच सकेंगे। 
मार्ग-2 से आने वाले श्रद्धालु 
गीता वाटिका से असुरन चौक, एचएन सिंह चौराहा, राप्ती नगर चौराहा, हाइडिल, स्पोर्ट्स कॉलेज, जंगल नकहा ओवरब्रिज, राणी सती मंदिर और रामनगर चौराहा होते हुए मंदिर पहुंचने की व्यवस्था की गई है। 
मार्ग-3 से आने वाले श्रद्धालु 
मुंशी प्रेमचंद पार्क से टीडीएम स्कूल, अलहदादपुर चौराहा, बेतियाहाता चौराहा, गोलघर काली मंदिर, यातायात तिराहा, धर्मशाला और तरंग क्रॉसिंग होते हुए श्रद्धालु गोरखनाथ मंदिर पहुंच सकते हैं। 
मार्ग-4 से आने वाले श्रद्धालु 
इंजीनियरिंग कॉलेज से गिरधरगंज, मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, छात्रसंघ चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, कार्मल स्कूल, यातायात तिराहा, धर्मशाला ओवरब्रिज और तरंग क्रॉसिंग होते हुए मंदिर पहुंचने की सुविधा रहेगी। 

श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील 

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से श्रीरामकथा में शामिल होकर धार्मिक आयोजन का लाभ उठाने की अपील की है। गुरु पूर्णिमा सप्ताह के इस विशेष आयोजन को लेकर गोरखनाथ मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें