Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का त्योहार नजदीक आते ही महिलाओं के बीच आउटफिट को लेकर तैयारियां शुरू हो जाती हैं। पूजा के लिए पारंपरिक साड़ी जहां पसंद की जाती है, वहीं तीज से पहले होने वाली पार्टियों में सूट, शरारा और लहंगा जैसे आउटफिट भी खूब पसंद किए जाते हैं। अगर आप भी इस बार तीज पार्टी के लिए कुछ अलग और स्टाइलिश पहनने का सोच रही हैं, तो एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के फैशन लुक्स से आइडिया ले सकती हैं।
उर्मिला मातोंडकर अपनी शानदार एक्टिंग के साथ फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न आउटफिट तक, वह हर लुक को अपने अंदाज में कैरी करती हैं। उनके कुछ एथनिक लुक्स हरतालिका तीज के लिए भी शानदार फैशन इंस्पिरेशन बन सकते हैं।
सिल्वर साड़ी के साथ कोर्सेट ब्लाउज
अगर आप तीज पार्टी में ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच चाहती हैं, तो सिल्वर साड़ी का यह स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। उर्मिला ने इसे ऑफ-शोल्डर कोर्सेट ब्लाउज के साथ पेयर किया है। नेट का दुपट्टा, खुले बाल और स्टेटमेंट ईयररिंग्स इस पूरे लुक को और आकर्षक बना रहे हैं।
रेड साड़ी में दिखेगा ट्रेडिशनल अंदाज
हरतालिका तीज के लिए लाल रंग को पसंद करने वाली महिलाएं हैवी बॉर्डर वाली रेड साड़ी चुन सकती हैं। उर्मिला का यह लुक पूरी तरह पारंपरिक नजर आता है। तीज के खास दिन पर सिंपल लेकिन रॉयल लुक पाने के लिए इस तरह की साड़ी अच्छा विकल्प हो सकती है।

येलो-गोल्डन लॉन्ग सूट से पाएं फेस्टिव लुक
अगर इस बार साड़ी के बजाय सूट पहनने का मन है, तो येलो-गोल्डन शेड का लॉन्ग सूट चुना जा सकता है। उर्मिला ने फ्लेयर स्टाइल वाले इस आउटफिट को बेहद खूबसूरती से कैरी किया है। हाथों पर लिया गया दुपट्टा पूरे लुक को फेस्टिव टच देता है।

पिंक अनारकली लहंगा सेट में दिखेंगी एलिगेंट
ब्लश पिंक शेड का हैवी एम्ब्रॉयडर्ड अनारकली लहंगा सेट भी तीज पार्टी के लिए शानदार विकल्प हो सकता है। आउटफिट पर सिल्वर और शिमरी थ्रेड से फ्लोरल और ट्रेडिशनल मोटिफ्स की कढ़ाई की गई है। फिटेड ब्लाउज के साथ फ्लेयर्ड अनारकली स्कर्ट और एम्ब्रॉयडर्ड दुपट्टा इस लुक को क्लासी बनाता है।

रोज-गोल्ड शरारा सेट से मिलेगा मॉडर्न एथनिक लुक
अगर आप एथनिक आउटफिट में थोड़ा मॉडर्न अंदाज चाहती हैं, तो रोज-गोल्ड शरारा सेट पर नजर डाल सकती हैं। उर्मिला ने स्लीवलेस हाई-नेक लॉन्ग कुर्ते के साथ मैचिंग शरारा पैंट पहना है। आउटफिट पर शिमरी पैटर्न और सीक्विन वर्क के साथ हल्के ट्रांसपेरेंट दुपट्टे ने लुक को और स्टाइलिश बना दिया है।

ग्रीन लहंगे में लगेगा फेस्टिव टच
तीज के लिए लहंगा पहनने की प्लानिंग है तो ग्रीन कलर का फ्लेयर्ड लहंगा एक अच्छा विकल्प हो सकता है। उर्मिला ने हैवी फ्लेयर वाले हरे लहंगे के साथ स्लीवलेस चोली स्टाइल ब्लाउज पहना है। बांधनी प्रिंट वाला यह कॉम्बिनेशन फेस्टिव सीजन के लिए खासा आकर्षक नजर आता है।

तीज पर अपने स्टाइल के हिसाब से चुनें आउटफिट
हरतालिका तीज पर आउटफिट चुनते समय अपने कंफर्ट और पसंद का भी ध्यान रखें। साड़ी से लेकर अनारकली, शरारा और लहंगे तक कई विकल्प मौजूद हैं। उर्मिला मातोंडकर के इन लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर आप अपने स्टाइल के मुताबिक तीज पार्टी के लिए खूबसूरत एथनिक लुक तैयार कर सकती हैं।

