Tuesday, 21 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम सेहत घरेलु रेसिपी : सूजी नहीं, इस बार ट्राई करें उड़द …
उड़द दाल से बना दानेदार और स्वादिष्ट हलवा
उड़द दाल से बना दानेदार और स्वादिष्ट हलवा
सेहत

घरेलु रेसिपी : सूजी नहीं, इस बार ट्राई करें उड़द दाल का हलवा, स्वाद में लगेगा बेहद खास

बारिश के मौसम में सूजी या गाजर के हलवे से हटकर बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक उड़द दाल का हलवा। जानिए घर पर दानेदार और मखमली हलवा बनाने की आसान रेसिपी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
19 Jul 2026, 05:52 PM
नई दिल्ली
बारिश की ठंडी शामों में अगर कुछ मीठा और पारंपरिक खाने का मन हो तो उड़द दाल का हलवा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आमतौर पर लोग सूजी, गाजर या आटे का हलवा बनाते हैं, लेकिन उड़द दाल से तैयार किया गया हलवा स्वाद और पौष्टिकता दोनों में अलग पहचान रखता है। इसका दानेदार टेक्सचर और घी की खुशबू इसे खास बना देती है। घर पर कुछ आसान तरीकों और सही मात्रा के साथ आप भी बाजार या शादी-ब्याह जैसा स्वादिष्ट उड़द दाल का हलवा बना सकते हैं। यह हलवा त्योहारों, खास मौकों या फिर शाम की मीठी क्रेविंग के लिए एकदम परफेक्ट है।

उड़द दाल का हलवा बनाने के लिए सामग्री 

  • धुली उड़द दाल – 1 कप 
  • देसी घी – 1 कप 
  • चीनी – 1 कप 
  • दूध – 2 कप 
  • पानी – 1 कप 
  • इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच 
  • बादाम, काजू और पिस्ता – बारीक कटे हुए 
  • केसर – थोड़ी मात्रा 

उड़द दाल का हलवा बनाने की विधि 

  • सबसे पहले उड़द दाल को अच्छी तरह धोकर 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। दाल नरम हो जाए तो उसका पानी निकालकर इसे मिक्सर में दरदरा पीस लें। ध्यान रखें कि दाल का पेस्ट बहुत ज्यादा बारीक न हो, क्योंकि हलवे में दानेदार स्वाद इसी से आएगा। 
  • अब एक भारी तले वाली कढ़ाई में देसी घी गर्म करें। इसमें पिसी हुई उड़द दाल डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें। दाल को अच्छे से भूनने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन यही स्टेप हलवे का स्वाद बढ़ाता है। 
  • जब दाल का रंग हल्का सुनहरा हो जाए और घी अलग दिखाई देने लगे, तब इसमें धीरे-धीरे दूध और पानी डालें। मिश्रण डालते समय लगातार चलाते रहें, ताकि इसमें गांठ न बने। 
  • अब धीमी आंच पर हलवे को पकने दें। जब दाल पूरा दूध और पानी सोख ले और मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तब इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 
  • चीनी डालने के बाद हलवे को कुछ देर और पकाएं, जब तक कि यह फिर से गाढ़ा होकर कढ़ाई छोड़ने न लगे। आखिर में इसमें इलायची पाउडर, केसर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर मिला दें। 
गरमा-गरम उड़द दाल का दानेदार हलवा तैयार है। इसे ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें और बारिश के मौसम में इसके स्वाद का आनंद लें।

उड़द दाल का हलवा बनाने के टिप्स 

  • दाल को हमेशा धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनें, इससे कच्चापन दूर होगा। 
  • हलवे को लगातार चलाते रहें, ताकि नीचे से जले नहीं। 
  • ज्यादा स्वाद के लिए देसी घी की मात्रा कम न करें। 
  • दानेदार टेक्सचर के लिए दाल को बहुत महीन न पीसें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें