Thursday, 27 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dantewada Wildlife Crime: इंस्टाग्राम रील से खुला वन्यजीव के शिकार का राज, तीन आरोपी गिरफ्तार Suicide Attempt: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, गंभीर हालत में रायपुर रेफर Forest Department: रेलवे सुरंग के भीतर बेखौफ टहलता दिखा तेंदुआ, वायरल वीडियो के बाद वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी Bagbahara Illegal Liquor: स्कूटी की डिक्की से शराब की तस्करी कर रहे 2 युवक गिरफ्तार Mahasamund Animal Smuggling: कत्लखाने ले जाए जा रहे 5 मवेशी मुक्त, गौ-तस्करी कर रहे दो गिरफ्तार, एक फरार Mayor Car Fire: कार से उतरते ही भड़की आग, चंद मिनटों में जलकर खाक हुई महापौर की इनोवा Dantewada Wildlife Crime: इंस्टाग्राम रील से खुला वन्यजीव के शिकार का राज, तीन आरोपी गिरफ्तार Suicide Attempt: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, गंभीर हालत में रायपुर रेफर Forest Department: रेलवे सुरंग के भीतर बेखौफ टहलता दिखा तेंदुआ, वायरल वीडियो के बाद वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी Bagbahara Illegal Liquor: स्कूटी की डिक्की से शराब की तस्करी कर रहे 2 युवक गिरफ्तार Mahasamund Animal Smuggling: कत्लखाने ले जाए जा रहे 5 मवेशी मुक्त, गौ-तस्करी कर रहे दो गिरफ्तार, एक फरार Mayor Car Fire: कार से उतरते ही भड़की आग, चंद मिनटों में जलकर खाक हुई महापौर की इनोवा
W 𝕏 f
होम रायपुर IGKV Paper Leak: एक और परीक्षा रद्द, अब तक 3 एग्ज…
IGKV paper leak: three agriculture exams cancelled
IGKV paper leak: three agriculture exams cancelled
रायपुर Featured

IGKV Paper Leak: एक और परीक्षा रद्द, अब तक 3 एग्जाम कैंसिल, सितंबर में दोबारा होगा पेपर

IGKV Paper Leak: IGKV में कथित पेपर लीक के बीच फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स की परीक्षा भी रद्द कर दी गई है। अब तक तीन परीक्षाएं निरस्त हो चुकी हैं, जिन्हें सितंबर में दोबारा आयोजित किया जाएगा।

कीर्तिमान डेस्क | लक्ष्मी साहू
27 Aug 2026, 06:28 PM
रायपुर
IGKV Paper Leak: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में कथित पेपर लीक को लेकर छात्रों की चिंता बढ़ती जा रही है। विश्वविद्यालय ने अब बीएससी कृषि प्रथम वर्ष, द्वितीय सेमेस्टर की ‘फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स’ (APB 5121) परीक्षा निरस्त कर दी है। यह परीक्षा 19 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में अब तक तीन परीक्षाएं रद्द हो चुकी हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सर्कुलर में परीक्षा निरस्त करने के पीछे प्रशासनिक कारणों का उल्लेख किया गया है। अब फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स की परीक्षा सितंबर के दूसरे सप्ताह में दोबारा आयोजित की जाएगी।

परीक्षा से 5 घंटे पहले PDF वायरल होने का दावा

मामले ने उस समय तूल पकड़ा, जब 19 अगस्त को सुबह 10 बजे होने वाली परीक्षा से करीब पांच घंटे पहले प्रश्नपत्र की कथित PDF छात्रों के बीच वायरल होने की बात सामने आई। दावा किया गया कि वायरल PDF में मौजूद कई सवाल वास्तविक परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों से मेल खाते थे। इसमें प्रश्नपत्र के तीनों भागों के सवाल होने के साथ 6 नंबर के लॉन्ग आंसर प्रश्न और उनके उत्तर भी शामिल होने की बात कही गई। मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए तेलीबांधा पुलिस को पत्र लिखा।

अब तक कौन-कौन सी परीक्षाएं हुईं रद्द ?

IGKV में कथित पेपर लीक और उससे जुड़े विवादों के बीच अब तक तीन परीक्षाएं निरस्त की जा चुकी हैं।

परीक्षा

आयोजित होने की तारीख

दोबारा परीक्षा

प्लांट पैथोलॉजी

7 अगस्त

सितंबर का पहला सप्ताह

फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स

19 अगस्त

सितंबर का दूसरा सप्ताह

एंटोमोलॉजी

20 अगस्त

सितंबर का पहला सप्ताह

इसे भी पढ़ें:- कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक पर NSUI का प्रदर्शन, जिम्मेदारों से मांगा इस्तीफा

Keertiman

छात्रों को नए टाइम टेबल का इंतजार

लगातार परीक्षाएं रद्द होने से विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है। जिन छात्रों ने पहले ही परीक्षा दे दी थी, उन्हें अब दोबारा तैयारी कर परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, प्लांट पैथोलॉजी और एंटोमोलॉजी की परीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह में कराई जाएगी। वहीं फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स की परीक्षा दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित है। विद्यार्थियों को संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक सूचनाओं और संबंधित कॉलेज से अपडेट लेने की सलाह दी गई है।

आखिर परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र कैसे पहुंचा ?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि वायरल PDF वास्तव में परीक्षा के प्रश्नपत्र से मेल खाती थी तो वह परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों तक कैसे पहुंची? इसे किसने साझा किया और इसके पीछे कौन लोग शामिल थे, इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे। फिलहाल कथित पेपर लीक के आरोपों की जांच जारी है। विश्वविद्यालय
की आंतरिक जांच और पुलिस की कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें