Sunday, 06 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम शिक्षा IIM Bangalore Competition:  छात्रों के लिए 5 लाख …
IIM Bangalore student competition(Image Source: AI Photo)
IIM Bangalore student competition(Image Source: AI Photo)
शिक्षा

IIM Bangalore Competition:  छात्रों के लिए 5 लाख रुपए जीतने का मौका, 7 सितंबर तक करें आवेदन

IIM Bangalore Competition: देशभर के मान्यता प्राप्त कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के बैचलर व मास्टर डिग्री छात्र 5 सदस्यीय टीम बनाकर हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी वास्तविक समस्याओं के समाधान पेश करने होंगे। कुल 5 लाख रुपये का प्राइज पूल रखा गया है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
06 Sep 2026, 12:08 PM
नई दिल्ली
IIM Bangalore Competition: देशभर के कॉलेज और यूनिवर्सिटी छात्रों के लिए बड़ी खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) बैंगलोर ने नेशनल स्टूडेंट केस कॉम्पिटिशन 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। इस प्रतियोगिता में छात्रों को भारत के तेजी से विकसित हो रहे डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) से जुड़ी वास्तविक समस्याओं का विश्लेषण कर उनके व्यावहारिक और इनोवेटिव समाधान पेश करने होंगे। 
इस प्रतियोगिता में छात्रों के लिए कुल 5 लाख रुपए का प्राइज पूल रखा गया है। प्रतियोगिता का आयोजन IIM बैंगलोर के सेंटर फॉर डिजिटल पब्लिक गुड्स (CDPG) की ओर से किया जा रहा है। इच्छुक छात्र 7 सितंबर शाम 6 बजे तक रजिस्ट्रेशन और अपना केस सबमिशन पूरा कर सकते हैं। 

क्या है नेशनल स्टूडेंट केस कॉम्पिटिशन?

नेशनल स्टूडेंट केस कॉम्पिटिशन का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी वास्तविक चुनौतियों को समझने और उनके समाधान विकसित करने का अवसर देना है। प्रतियोगिता में शामिल टीमें दिए गए केस या समस्या का गहराई से विश्लेषण करेंगी और उसके आधार पर एक इनोवेटिव समाधान तैयार करेंगी। शुरुआती चरण में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
 इसके बाद फाइनलिस्ट टीमों को IIM बैंगलोर में प्रैक्टिशनर्स, पॉलिसीमेकर्स और एकेडमिक्स के सामने अपने समाधान प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। 7 सितंबर तक करना होगा आवेदन प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन और केस सबमिशन की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 सितंबर बजे (IST) निर्धारित की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस प्रतियोगिता में देशभर के मान्यता प्राप्त कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र हिस्सा ले सकते हैं। इसमें: बैचलर डिग्री के छात्र आवेदन कर सकते हैं। मास्टर डिग्री के छात्र भी पात्र हैं। सभी एकेडमिक डिसिप्लिन के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। फुल-टाइम और पार्ट-टाइम दोनों छात्र आवेदन कर सकते हैं। आयोजकों की ओर से अलग-अलग विषयों के छात्रों को मिलकर टीम बनाने को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसमें इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, पब्लिक पॉलिसी, लॉ, इकोनॉमिक्स और सोशल साइंस जैसे क्षेत्रों के छात्र एक साथ शामिल हो सकते हैं। 

टीम में कितने छात्र होंगे? 

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली प्रत्येक टीम में 5 छात्र होना जरूरी है। एक छात्र केवल एक ही टीम का हिस्सा बन सकता है। वहीं किसी एक कॉलेज या यूनिवर्सिटी से प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों की संख्या पर कोई निर्धारित सीमा नहीं है। 5 लाख रुपए का प्राइज पूल नेशनल स्टूडेंट केस कॉम्पिटिशन में छात्रों के लिए कुल 5 लाख रुपए का प्राइज पूल रखा गया है।
इसके अलावा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले छात्रों को भागीदारी और मेरिट के आधार पर सर्टिफिकेट भी मिल सकते हैं। फाइनल में पहुंचने वाली टीमों को IIM बैंगलोर में अपने समाधान को देश के प्रैक्टिशनर्स, पॉलिसीमेकर्स और एकेडमिक्स के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

छात्रों को मिलेंगे ये फायदे

इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना छात्रों के लिए केवल पुरस्कार जीतने तक सीमित नहीं है। फाइनलिस्ट छात्रों को डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी, पब्लिक पॉलिसी और मैनेजमेंट से जुड़े विशेषज्ञों के सामने अपने विचार रखने का मौका मिलेगा।
इसके साथ ही फाइनलिस्ट को CDPG Annual Conclave में शामिल होने वाले विशेषज्ञों से बातचीत और नेटवर्किंग का अवसर भी मिल सकता है। डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, टेक्नोलॉजी, पब्लिक पॉलिसी, इकोनॉमिक्स और मैनेजमेंट में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए यह प्रतियोगिता अपने विचारों को राष्ट्रीय मंच पर रखने का अच्छा अवसर है।

कार्यक्रम

तारीख

रजिस्ट्रेशन और सबमिशन शुरू

14 अगस्त 2026

आवेदन/सबमिशन की अंतिम तारीख

7 सितंबर 2026, शाम 6 बजे

शॉर्टलिस्टेड टीमों की घोषणा

15 सितंबर 2026 तक

नेशनल फाइनल

30 सितंबर 2026

फाइनल का स्थान

IIM बैंगलोर

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें