Friday, 09 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Delhi Protest: CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और ट्रेनें रद्द Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Delhi Protest: CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और ट्रेनें रद्द Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा
W 𝕏 f
होम › अर्थव्यवस्था › शांति का असर : $80 के नीचे फिसला कच्चा तेल, पेट्र…
$80 के नीचे फिसला कच्चा तेल
$80 के नीचे फिसला कच्चा तेल
अर्थव्यवस्था Featured

शांति का असर : $80 के नीचे फिसला कच्चा तेल, पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच युद्धविराम की सहमति के संकेत मिलने के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड 1.33% लुढ़ककर 78.79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। हालांकि भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम फिलहाल स्थिर हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 19 Jun 2026, 09:38 AM · अपडेट: 04 Oct 2026, 01:57 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

मिडिल ईस्ट (Middle East) से आ रही बड़ी राहत की खबरों के बीच वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच बीते 28 फरवरी से भड़की जंग पर अब ब्रेक लगता नजर आ रहा है। तीनों देशों द्वारा युद्धविराम (Ceasefire) पर सहमति जताने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के तेवर ठंडे पड़ गए हैं।

इस शांति वार्ता के संकेतों के बीच आम आदमी के मन में अब यही सवाल है कि क्या भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होंगी? आइए जानते हैं क्या है क्रूड ऑयल का ताजा हाल और आपके शहर में ईंधन के आज के दाम।

जंग थमी, तो $80 के नीचे आया ब्रेंट क्रूड

बीते महीनों में जब अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर मिसाइलें दागीं और जवाब में ईरान ने भी पलटवार करते हुए दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' (Strait of Hormuz) को बंद कर दिया था, तब दुनियाभर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमतें आसमान छूने लगी थीं।

लेकिन अब युद्धविराम की खबरों के बाद वैश्विक बाजार में नरमी है:

  • ताजा गिरावट: आज सुबह के कारोबारी सत्र में ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 1.33 फीसदी ($1.06) लुढ़क गया है।

  • मौजूदा कीमत: गिरावट के बाद कच्चा तेल अब $78.79 प्रति बैरल पर आ चुका है।

भारत में क्या हैं तैयारी? 25 मई से कीमतें स्थिर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में लगातार आ रही गिरावट के बावजूद भारतीय तेल विपणन कंपनियों (HPCL, BPCL, IOCL) ने आज भी घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

पेट्रोलियम मंत्रालय का पक्ष: पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, पिछले दिनों कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों के कारण तेल-गैस कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। इस घाटे के बावजूद कंपनियां आम जनता पर बोझ न डालते हुए कीमतों को स्थिर रखने का प्रयास कर रही हैं। भारत में 25 मई के बाद से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बड़ा फेरबदल नहीं देखा गया है।

देश के प्रमुख शहरों में आज के पेट्रोल-डीजल के दाम

आज भी देश के महानगरों और प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमतें यथावत बनी हुई हैं। आप नीचे दी गई तालिका में अपने शहर के दाम देख सकते हैं:

शहरपेट्रोल के दाम (प्रति लीटर)डीजल के दाम (प्रति लीटर)
दिल्ली₹102.12₹95.20
मुंबई₹111.21₹97.83
कोलकाता₹113.51₹99.82
चेन्नई₹107.77₹99.55
भोपाल₹114.57₹99.64
पटना₹113.37₹99.36
रांची₹105.26₹100.49
नोएडा₹102.12₹97.56
लखनऊ₹101.89₹95.36
चंडीगढ़₹101.51₹89.47

आगे क्या राहत मिलेगी?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मिडिल ईस्ट में शांति पूरी तरह बहाल रहती है और कच्चा तेल लंबे समय तक $80 प्रति बैरल से नीचे ट्रेड करता है, तो आने वाले दिनों में तेल कंपनियां अपने पुराने घाटे की भरपाई कर भारतीय उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती का तोहफा दे सकती हैं।


क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें