Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग वारदात : मंदिर हसौद रोड पर चाकूबाजी का डर, सरकारी…
मंत्रालय कर्मचारी से चाकू दिखाकर लूट
मंत्रालय कर्मचारी से चाकू दिखाकर लूट
रायपुर संभाग

वारदात : मंदिर हसौद रोड पर चाकूबाजी का डर, सरकारी कर्मचारी से लूट के बाद मचा हड़कंप

नवा रायपुर-मंदिर हसौद मार्ग पर तीन अज्ञात बदमाशों ने मंत्रालय कर्मचारी को चाकू दिखाकर धमकाया और मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर मंदिर हसौद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Jul 2026, 10:00 AM · अपडेट: 10 Sep 2026, 08:27 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

राजधानी रायपुर के नवा रायपुर-मंदिर हसौद मार्ग पर एक बार फिर बदमाशों की बेखौफ हरकत सामने आई है। मंत्रालय में पदस्थ एक सरकारी कर्मचारी को तीन अज्ञात युवकों ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उनका मोबाइल फोन व नकदी लूटकर फरार हो गए। मामले में मंदिर हसौद थाना पुलिस ने BNS की धारा 309(4) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित मिथलेश कुमार (34) नवा रायपुर के सेक्टर-17 स्थित शासकीय आवास में रहते हैं और मंत्रालय में कार्यरत हैं। 15 जुलाई 2026 को वे अपने निजी काम से स्कूटी क्रमांक CG-24-U-1872 से मंदिर हसौद गए थे। वापस लौटते समय उनके साथ यह घटना हुई।

नहर किनारे रास्ते में रुके थे,

मिथलेश कुमार शाम करीब 6:19 बजे नहर किनारे वाले रास्ते से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वे लघुशंका के लिए सड़क किनारे रुके। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उन्हें घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, बाइक सवार तीनों युवकों में से दो ने अपने चेहरे स्कार्फ से ढक रखे थे। आरोपियों ने कर्मचारी के साथ गाली-गलौज करते हुए धारदार चाकू दिखाया और जान से मारने की धमकी दी।

मोबाइल-नकदी लूटकर फरार

डरे हुए कर्मचारी से बदमाशों ने वीवो कंपनी का मोबाइल फोन छीन लिया। मोबाइल की कीमत करीब 28,999 रुपये बताई गई है। इसके अलावा आरोपियों ने उनकी जेब में रखे 1,700 रुपये नकद भी लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी अपनी मोटरसाइकिल से मंदिर हसौद की ओर भाग निकले। पुलिस के अनुसार, मोबाइल और नकदी समेत लूटी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 30,699 रुपये है।

नवा रायपुर-मंदिर हसौद मार्ग का दृश्य

डर से नहीं पहुंचे थाने

घटना के बाद मिथलेश कुमार काफी भयभीत थे और तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करा पाए। मामले की जानकारी मिलने पर मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे ने उन्हें हिम्मत दी और पुलिस में शिकायत करने के लिए प्रेरित किया। कर्मचारी संघ की पहल के बाद पीड़ित मिथलेश कुमार 16 जुलाई 2026 को मंदिर हसौद थाना पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मंदिर हसौद थाना प्रभारी के निर्देश पर मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक विवेक कुमार बंजारे को सौंपी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। इस घटना के बाद नवा रायपुर-मंदिर हसौद मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से इस मार्ग पर नियमित गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने की मांग की है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें