Tuesday, 22 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Odisha Student Protes: 380 करोड़ की किताबों में गलतियों का मुद्दा गहराया, आज विधानसभा घेराव की तैयारी, छात्रों के आंदोलन में कूदी CJP Bilaspur Traffic Police: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का कड़ा प्रहार, 700 से ज्यादा चालान, कई पहुंचे जेल Bhupesh Baghel Attack: चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस काफिले पर हमला, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई बाल-बाल बचे Ganja Smuggling Case: ओडिशा से महाराष्ट्र और भिलाई भेजी जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, 6 तस्कर गिरफ्तार Odisha Student Protes: 380 करोड़ की किताबों में गलतियों का मुद्दा गहराया, आज विधानसभा घेराव की तैयारी, छात्रों के आंदोलन में कूदी CJP Bilaspur Traffic Police: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का कड़ा प्रहार, 700 से ज्यादा चालान, कई पहुंचे जेल Bhupesh Baghel Attack: चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस काफिले पर हमला, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई बाल-बाल बचे Ganja Smuggling Case: ओडिशा से महाराष्ट्र और भिलाई भेजी जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, 6 तस्कर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार उद्यानिकी खेती से बढ़ी आय, गेंदा उत्पादन में कुमा…
गेंदा खेती से कुमारी चंद्राकर ने कमाए 2 लाख से ज्यादा रुपए
गेंदा खेती से कुमारी चंद्राकर ने कमाए 2 लाख से ज्यादा रुपए
राज्य सरकार

उद्यानिकी खेती से बढ़ी आय, गेंदा उत्पादन में कुमारी चंद्राकर ने रचा उदाहरण

राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत कुमारी चंद्राकर ने गेंदा फूल की खेती शुरू कर उद्यानिकी क्षेत्र में नई पहल की है। 0.64 हेक्टेयर भूमि पर खेती के लिए मिले 12,800 रुपए के अनुदान और ड्रिप सिंचाई जैसी आधुनिक तकनीकों से उन्हें उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Aug 2026, 06:07 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 10:12 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिले के बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम भदरसी की कृषक कुमारी चंद्राकर पति दाऊलाल चंद्राकर ने पारंपरिक खेती के साथ उद्यानिकी फसलों को अपनाकर अपनी कृषि आय में वृद्धि की है। कुमारी चंद्राकर बताती हैं कि धान की खेती में अधिक लागत और अपेक्षाकृत कम उत्पादन के कारण उनका रुझान धीरे-धीरे उद्यानिकी फसलों की ओर बढ़ा। 
इसके बाद उन्होंने सब्जियों और फूलों की खेती को अपनी नियमित कृषि गतिविधियों का हिस्सा बनाया। वर्तमान में वे धनिया, प्याज, बैंगन, मूली, भाजी सहित विभिन्न उद्यानिकी फसलों की खेती कर रही हैं।

सरकारी अनुदान से गेंदा फूल की खेती को मिला बढ़ावा

वर्ष 2025-26 में कुमारी चंद्राकर ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत पुष्प क्षेत्र विस्तार घटक के तहत गेंदा फूल की खेती की। उनके पास कुल 0.64 हेक्टेयर सिंचित कृषि भूमि है, जिसमें उन्होंने गेंदा की फसल लगाई। शासन की योजना से उन्हें 0.64 हेक्टेयर क्षेत्र में गेंदा फसल के लिए 12,800 रुपए का अनुदान डीबीटी के माध्यम से प्राप्त हुआ। शासकीय योजना से मिले इस सहयोग ने उन्हें उद्यानिकी फसलों को विस्तार देने के लिए प्रोत्साहित किया। खेती में वे ड्रिप सिंचाई और कृषि यंत्रों जैसी नवीन तकनीकों का भी उपयोग कर रही हैं।

गेंदा उत्पादन से बढ़ी आमदनी

कुमारी चंद्राकर बताती हैं कि गेंदे की खेती उनके लिए आर्थिक रूप से काफी लाभदायक साबित हुई। उन्होंने प्रति एकड़ लगभग 20 क्विंटल गेंदा उत्पादन प्राप्त किया, जिसे लगभग 31 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से विक्रय किया। उत्पादन में अन्य खर्चों को वहन करने के बाद उन्हें प्रति एकड़ लगभग 2 लाख 7 हजार रुपए की शुद्ध आय प्राप्त हुई। इस बेहतर आमदनी ने उनके खेती के प्रति उत्साह को और बढ़ाया है तथा अब वे पारंपरिक फसलों के साथ बाजार की मांग के अनुरूप उद्यानिकी फसलों को भी प्राथमिकता दे रही हैं। उनके खेतों में सब्जियों और फूलों की फसल देखकर रिश्तेदारों एवं आसपास के किसान भी उद्यानिकी खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें