Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड
W 𝕏 f
होम बिलासपुर बरसात में बढ़ा सांप-बिच्छू का खतरा : बिलासपुर सिम…
बिलासपुर में सर्पदंश का खतरा बढ़ा
बिलासपुर में सर्पदंश का खतरा बढ़ा
बिलासपुर

बरसात में बढ़ा सांप-बिच्छू का खतरा : बिलासपुर सिम्स में पहुंचे 78 सर्पदंश और 12 बिच्छू के मरीज

बिलासपुर में मानसून के बाद सर्पदंश और जहरीले जीवों के काटने के मामले बढ़ गए हैं। जुलाई के शुरुआती 14 दिनों में सिम्स में सांप काटने के 78 और बिच्छू डंक के 12 मरीज इलाज के लिए पहुंचे हैं। डॉक्टरों ने लोगों से सावधानी बरतने और सर्पदंश की स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
15 Jul 2026, 04:24 PM
बिलासपुर
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मानसून के साथ ही सांप और अन्य जहरीले जीवों के काटने के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। बारिश और उमस के कारण जमीन के अंदर रहने वाले सांप, बिच्छू और दूसरे जहरीले जंतु अपने ठिकानों से बाहर निकल रहे हैं। इसका असर अब अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या पर भी दिखाई दे रहा है। 
जुलाई के 14 दिनों में सर्पदंश के 78 मामले 
बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में जुलाई महीने के शुरुआती 14 दिनों में ही सर्पदंश के 78 मरीज पहुंच चुके हैं। ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी लगातार बारिश के कारण सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ी हैं।  
रोजाना 4 से 5 मरीज पहुंच रहे सिम्स 
सिम्स में इन दिनों हर दिन औसतन चार से पांच मरीज सर्पदंश के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। मरीजों की जान बचाने के लिए अस्पताल में एंटी वेनम इंजेक्शन का उपयोग किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर इलाज मिलने से सर्पदंश के मामलों में मरीजों की जान बचाई जा सकती है। 
15 दिनों में बिच्छू के 12 मामले सामने आए 
बारिश के मौसम में सिर्फ सांप ही नहीं, बल्कि बिच्छू और अन्य जहरीले जीवों के काटने के मामले भी बढ़े हैं। जुलाई में अब तक बिच्छू के काटने के 12 मरीज सिम्स पहुंच चुके हैं। इसके अलावा कीड़े-मकोड़ों और अन्य जहरीले जंतुओं के काटने के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
बारिश के मौसम में सावधानी जरूरी 
विशेषज्ञों के अनुसार, बरसात के दिनों में घर के आसपास सफाई रखना, अंधेरे स्थानों पर बिना देखे हाथ न डालना और रात के समय सतर्क रहना जरूरी है। किसी भी जहरीले जीव के काटने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेने से गंभीर खतरे को टाला जा सकता है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें