Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर बेपटरी हुई मालगाड़ी : पटरी से उतरे मालगाड़ी के ती…
करगी स्टेशन पर बेपटरी मालगाड़ी
करगी स्टेशन पर बेपटरी मालगाड़ी
बिलासपुर

बेपटरी हुई मालगाड़ी : पटरी से उतरे मालगाड़ी के तीन डिब्बे, जांच में जुटा रेलवे विभाग

बिलासपुर जिले के करगी रेलवे स्टेशन पर सोमवार को बड़ा रेल हादसा टल गया। प्लेटफॉर्म नंबर-2 से गुजर रही मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। रेलवे की टीम मौके पर पहुंचकर जांच और ट्रैक बहाली के काम में जुट गई है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 14 Jul 2026, 10:23 AM · अपडेट: 15 Sep 2026, 03:11 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र स्थित करगी रेलवे स्टेशन पर सोमवार (13 जुलाई) को बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। प्लेटफॉर्म क्रमांक-2 से गुजर रही एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए, जिसके बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन के नीचे जेसीबी मशीन का बकेट दिखाई दे रहा था। आशंका जताई जा रही है कि रेलवे ट्रैक के पास चल रहे निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी का बकेट मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिसके कारण डिब्बे पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है कि इंजन कुछ दूरी तक चलने के बाद रुक गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

रेलवे टीम ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, आरपीएफ जवान और तकनीकी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। रेलवे की ओर से ट्रैक को जल्द से जल्द बहाल करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की सही वजह सामने आ सकेगी। बताया जा रहा है कि करगी रेलवे स्टेशन के आसपास रेलवे से जुड़े कार्य चल रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई। रेलवे विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि हादसा तकनीकी कारणों से हुआ या निर्माण कार्य में किसी तरह की लापरवाही हुई।

दो दिन पहले भी बेपटरी हुई थी मालगाड़ी

गौरतलब है कि बिलासपुर जिले में इससे पहले शनिवार (11 जुलाई) को भी मालगाड़ी के एक डिब्बे के पटरी से उतरने की घटना सामने आई थी। यह हादसा शंकर नगर ओवरब्रिज के पास हुआ था। हालांकि, इस घटना में भी कोई जनहानि नहीं हुई थी। हादसे के बाद रेलवे के इंजीनियरिंग और ऑपरेशन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य किया और ट्रैक को दोबारा चालू कर दिया था।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें