Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते थे पैसे, भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा खुलासा : ट्रैक पर JCB बकेट रखकर कराई मालगाड़ी डिरेल, 10 आरोपी गिरफ्तार रफ्तार का कहर : कार की टक्कर से हवा में उछले बाइक सवार 3 युवक, CCTV में कैद हादसा घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते थे पैसे, भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा खुलासा : ट्रैक पर JCB बकेट रखकर कराई मालगाड़ी डिरेल, 10 आरोपी गिरफ्तार रफ्तार का कहर : कार की टक्कर से हवा में उछले बाइक सवार 3 युवक, CCTV में कैद हादसा
W 𝕏 f
होम बिलासपुर खुलासा : ट्रैक पर JCB बकेट रखकर कराई मालगाड़ी डिर…
बिलासपुर रेल हादसे में 10 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर रेल हादसे में 10 आरोपी गिरफ्तार
🔴 BREAKING बिलासपुर

खुलासा : ट्रैक पर JCB बकेट रखकर कराई मालगाड़ी डिरेल, 10 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर के करगी रोड रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के तीन वैगन डिरेल होने के मामले में आरपीएफ ने 10 घंटे के भीतर खुलासा कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि हादसा तकनीकी खराबी से नहीं, बल्कि रेलवे ट्रैक पर रखे जेसीबी मशीन के भारी बकेट से हुआ था। मुख्य आरोपी निजी ठेकेदार पवन नायक अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
15 Jul 2026, 11:21 AM
बिलासपुर
बिलासपुर जिले के करगी रोड रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के तीन वैगन पटरी से उतरने की घटना का आरपीएफ ने 10 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि हादसा किसी तकनीकी खामी के कारण नहीं, बल्कि रेलवे ट्रैक पर रखे गए जेसीबी मशीन के भारी बकेट की वजह से हुआ था।
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना का मुख्य आरोपी निजी ठेकेदार पवन नायक अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

ट्रैक पर रखे बकेट से टकराई मालगाड़ी 

जानकारी के अनुसार, घटना 13 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2:20 बजे करगी रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 की लाइन संख्या-3 पर हुई थी। यहां एन-बॉक्स-914 खाली मालगाड़ी के तीन वैगन अचानक पटरी से उतर गए थे। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शुरुआती पड़ताल में ही आशंका जताई गई थी कि ट्रैक पर किसी भारी बाहरी वस्तु के आने से यह हादसा हुआ है। आरपीएफ की जांच में खुलासा हुआ कि जेसीबी मशीन का भारी बकेट इंदौर से करगी रोड तक ट्रेन संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस के ए-1 कोच में कोच अटेंडेंट के माध्यम से लाया गया था। जांच में पता चला कि यह बकेट निजी ठेकेदार पवन नायक निवासी करपा, जिला अनूपपुर ने मंगवाया था। इसके बाद इसे रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया, जिसकी चपेट में आने से मालगाड़ी के तीन वैगन डिरेल हो गए। 

https://keertiman.com/hi/article/bepataree-huee-malagada-ee-pataree-se-utare-malagada-ee-ke-teena-dibbe-jancha-men-juta-relave-vibhaga

तकनीकी जांच से मिली आरोपियों तक पहुंच

आरपीएफ ने घटना के बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान की। पूछताछ के बाद 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस और आरपीएफ की टीमें फरार मुख्य आरोपी पवन नायक की तलाश में जुटी हुई हैं। रेलवे इस मामले को गंभीर लापरवाही और सुरक्षा से जुड़े अपराध के रूप में जांच कर रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें