Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते…
पुलिस ने आरोपी पकड़े
पुलिस ने आरोपी पकड़े
दुर्ग

छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते थे पैसे, भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

भिलाई के खुर्सीपार इलाके में स्कूल जाने वाले बच्चों को रोककर मारपीट, गाली-गलौज और शराब के लिए पैसे मांगने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में दो नाबालिगों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों से बाइक और हॉकी स्टिक जब्त की है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 15 Jul 2026, 11:58 AM · अपडेट: 15 Sep 2026, 05:48 AM
भिलाई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को रोककर उनके साथ मारपीट करने, गाली-गलौज करने और शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल दो नाबालिगों को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो बाइक और एक लकड़ी का हॉकी स्टिक बरामद किया है।
गिरफ्तार युवकों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। वहीं नाबालिगों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 13 जुलाई की रात करीब 8:40 बजे खुर्सीपार निवासी मोहम्मद शब्बीर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। 

छात्रों की पहचान से पकड़े गए आरोपी

उन्होंने बताया कि इलाके के कुछ युवक स्कूल जाने वाले छात्रों को रास्ते में रोककर परेशान करते हैं। आरोप है कि युवक बच्चों के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते थे। इसके बाद शराब पीने के लिए उनसे पैसों की मांग की जाती थी। पैसे देने से मना करने पर छात्रों को डराया-धमकाया जाता था। शिकायत मिलने के बाद खुर्सीपार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में जांच करते हुए पीड़ित छात्रों से पूछताछ की और आरोपियों की पहचान कराई। जांच में युवराज साहू और शेखर गुप्ता के नाम सामने आए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। 

नाबालिग साथियों पर भी हुई कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय युवराज साहू निवासी डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर, खुर्सीपार और 21 वर्षीय शेखर गुप्ता निवासी एचसीएल कॉलोनी, तेलहा नाला के पास, नंबर-04 खुर्सीपार के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि इस वारदात में दो नाबालिग लड़के भी शामिल थे। दोनों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत अलग से कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बच्चों को सुनसान जगहों पर रोकते थे और उनसे जबरन पैसे मांगते थे। इस वजह से कई छात्र डर के माहौल में स्कूल आने-जाने को मजबूर थे।

हॉकी स्टिक और बाइक जब्त

यह घटना खुर्सीपार क्षेत्र के मदनी मस्जिद के पास मदरसा जोन-02 इलाके की बताई जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों से दो मोटरसाइकिल और एक लकड़ी का हॉकी स्टिक जब्त किया है। पुलिस को आशंका है कि हॉकी स्टिक का इस्तेमाल बच्चों को डराने के लिए किया जाता था। पुलिस ने मामले में आगे की जांच जारी रखी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें