Friday, 14 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
15 अगस्त से पहले बिलासपुर में सुरक्षा कड़ी, साउथ बिहार एक्सप्रेस से हथियार जब्त एंबुलेंस नहीं मिली तो, बेटी का शव गोद में लेकर निकला पिता, राहगीरों ने कराया ऑटो CSP समेत तीन पुलिसकर्मी आरोपों के घेरे में, करोड़ों की रिश्वत का ऑडियो वायरल कोरबा-कटघोरा मार्ग पर 4 घंटे लगा रहा जाम, एकलव्य विद्यालय के बच्चों ने फिर किया प्रदर्शन, कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़े बैगाई-गुनियाई को लेकर हुआ विवाद, युवक की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव अब प्री-पेड मीटर से चलेंगे नगरीय निकायों के सरकारी दफ्तर, सेवाएं बाधित हुई तो अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी 15 अगस्त से पहले बिलासपुर में सुरक्षा कड़ी, साउथ बिहार एक्सप्रेस से हथियार जब्त एंबुलेंस नहीं मिली तो, बेटी का शव गोद में लेकर निकला पिता, राहगीरों ने कराया ऑटो CSP समेत तीन पुलिसकर्मी आरोपों के घेरे में, करोड़ों की रिश्वत का ऑडियो वायरल कोरबा-कटघोरा मार्ग पर 4 घंटे लगा रहा जाम, एकलव्य विद्यालय के बच्चों ने फिर किया प्रदर्शन, कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़े बैगाई-गुनियाई को लेकर हुआ विवाद, युवक की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव अब प्री-पेड मीटर से चलेंगे नगरीय निकायों के सरकारी दफ्तर, सेवाएं बाधित हुई तो अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस : लाल किले पर मुफ्त मेट्रो, 25 क्…
लाल किले में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी
लाल किले में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी
राष्ट्रीय

स्वतंत्रता दिवस : लाल किले पर मुफ्त मेट्रो, 25 क्लोक रूम और दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा

80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले में होने वाले मुख्य समारोह के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। आमंत्रित अतिथियों को मुफ्त मेट्रो यात्रा, क्लोक रूम, व्हीलचेयर और बारिश से बचने के लिए रेन पोंचो की सुविधा मिलेगी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
14 Aug 2026, 12:38 PM
नई दिल्ली
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के लिए केंद्र सरकार ने आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। समारोह में आने वाले लोगों को क्लोक रूम, व्हीलचेयर, मुफ्त मेट्रो यात्रा और बारिश से बचाव के लिए रेन पोंचो जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इन इंतजामों से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और दूर-दराज से आने वाले अतिथियों को राहत मिलेगी। 

छह स्थानों पर बनेंगे 25 क्लोक रूम

आगंतुकों का सामान सुरक्षित रखने के लिए छह स्थानों पर कुल 25 क्लोक रूम बनाए जाएंगे। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान इस सुविधा को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद इसका विस्तार किया गया है। लोग यहां अपना सामान सुरक्षित रखकर आसानी से समारोह में शामिल हो सकेंगे।  

सहायता के लिए तैनात होंगे 200 स्वयंसेवक 

लाल किले तक जाने वाले प्रमुख रास्तों पर करीब 200 स्वयंसेवकों की तैनाती होगी। इनमें 100 एनसीसी कैडेट और 100 ‘माय भारत’ स्वयंसेवक शामिल रहेंगे। ये स्वयंसेवक आगंतुकों को प्रवेश द्वार और उनके निर्धारित बैठने वाले स्थान तक पहुंचने में सहायता करेंगे। 

मेट्रो स्टेशन पर मिलेगी व्हीलचेयर  

दिव्यांगजनों और विशेष सहायता की जरूरत वाले लोगों के लिए मेट्रो स्टेशनों एवं पार्किंग स्थलों पर व्हीलचेयर उपलब्ध रहेगी। एनसीसी कैडेट जरूरतमंद आगंतुकों को व्हीलचेयर देने के साथ समारोह स्थल तक पहुंचने में भी मदद करेंगे। सुबह 4 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएंगी।  

आमंत्रित अतिथियों को मेट्रो में निःशुल्क सुविधा मिलेगी 

इसके लिए ई-निमंत्रण पत्र के साथ विशेष क्यूआर कोड भेजे गए हैं, जिन्हें दिखाकर मुफ्त यात्रा की जा सकेगी। परेड ग्राउंड में होगी पार्किंग वैध पार्किंग लेबल वाले आगंतुकों के लिए परेड ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ऊपरी और निचले सुभाष मार्ग के बीच पैदल आवाजाही आसान बनाने के लिए मजबूत रैंप और अतिरिक्त सीढ़ियां भी लगाई गई हैं।

ट्रैफिक और बारिश से बचाव के विशेष इंतजाम 

यातायात प्रतिबंधों और बदले हुए मार्गों की जानकारी गूगल मैप्स और मैपल्स पर उपलब्ध रहेगी। लोग इन प्लेटफॉर्म की मदद से अपनी यात्रा की योजना बना सकेंगे और प्रतिबंधित रास्तों से बच पाएंगे। बारिश से बचाव के भी इंतजाम बारिश की संभावना को देखते हुए माधव दास पार्क और 15 अगस्त पार्क में आमंत्रित अतिथियों को रेन पोंचो दिए जाएंगे। 

निमंत्रण पत्र पर ‘सेवा तीर्थ’ और धर्म चक्र 

लाल किले की प्राचीर पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों और गणमान्य लोगों के लिए भी बारिश से बचाव की व्यवस्था रहेगी। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह के निमंत्रण पत्र पर ‘सेवा तीर्थ’ और धर्म चक्र को प्रमुखता दी गई है। ये राष्ट्रीय सेवा, कर्तव्य और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को प्रदर्शित करते हैं। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें