Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर भारत की नई रफ्तार : रायपुर से विशाखापट्टनम तक विक…
इकोनॉमिक कॉरिडोर का प्रतीकात्मक दृश्य
इकोनॉमिक कॉरिडोर का प्रतीकात्मक दृश्य
रायपुर

भारत की नई रफ्तार : रायपुर से विशाखापट्टनम तक विकास का मेगा कॉरिडोर

रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जो उद्योग, व्यापार, पर्यटन और रोजगार को नई गति देगी। इस कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को विशाखापट्टनम पोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे निर्यात बढ़ेगा और किसानों, उद्योगों तथा स्थानीय व्यवसायों को बड़ा लाभ होगा।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 25 May 2026, 06:13 PM · अपडेट: 28 May 2026, 04:52 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की ओर बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एक साथ जोड़कर देश को आर्थिक रूप से अधिक सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम हो रहा है। इसी सोच का एक बड़ा उदाहरण रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर है। 

रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर देश के मध्य भाग को पूर्वी समुद्री तट से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण आर्थिक मार्ग है। यह छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बीच बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित करेगा। परियोजना के जरिए सड़क परिवहन, लॉजिस्टिक नेटवर्क और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। 

इसे प्रधानमंत्री की “गति शक्ति” और “आत्मनिर्भर भारत” योजना की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

इंफ्रास्ट्रक्चर बनेगा विकास का आधार

किसी भी राज्य या देश की आर्थिक मजबूती का आधार मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर होता है। जहां बेहतर सड़कें और आधुनिक परिवहन सुविधाएं होती हैं, वहां उद्योग तेजी से विकसित होते हैं और निवेश आकर्षित होता है। यह कॉरिडोर माल परिवहन को तेज, सुरक्षित और कम खर्चीला बनाएगा। उद्योगों को कच्चा माल समय पर मिलेगा और तैयार उत्पाद तेजी से बाजार तक पहुंच सकेंगे।विशाखापट्टनम बंदरगाह देश के प्रमुख समुद्री द्वारों में से एक है। इस कॉरिडोर के जरिए छत्तीसगढ़ को सीधे पोर्ट कनेक्टिविटी मिलेगी।

छत्तीसगढ़ को मिलेंगे बड़े आर्थिक लाभ

इस परियोजना से रायपुर, दुर्ग, भिलाई, धमतरी, कांकेर और जगदलपुर जैसे क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। स्टील, सीमेंट, फूड प्रोसेसिंग और एमएसएमई सेक्टर को मजबूत आधार मिलेगा। घरेलू और विदेशी निवेशकों का रुझान भी इस क्षेत्र की ओर बढ़ेगा, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी।यह कॉरिडोर बस्तर संभाग के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। लंबे समय से विकास की मुख्यधारा से दूर क्षेत्रों को बेहतर सड़क और व्यापारिक संपर्क मिलेगा। बस्तर के वन उत्पाद, हस्तशिल्प और कृषि उपज को बड़े बाजारों तक पहुंच मिलेगी, जिससे आदिवासी समुदायों की आय बढ़ेगी और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

किसानों और वनोपज संग्राहकों को फायदा

छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है। यहां मक्का, दलहन, फल और लघु वनोपज का भी बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। बेहतर परिवहन व्यवस्था से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। परिवहन लागत कम होने से किसानों को अधिक लाभ मिलेगा।चित्रकोट जलप्रपात, तीरथगढ़, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, सिरपुर और बस्तर के सांस्कृतिक स्थलों तक पहुंच आसान होने से पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। होटल व्यवसाय, स्थानीय परिवहन, गाइड और हस्तशिल्प कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विजन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर छत्तीसगढ़ की आर्थिक रीढ़ बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य खनिज संपदा, कृषि और वनोपज से समृद्ध है, लेकिन वैश्विक बाजारों तक सीधी पहुंच नहीं होने से क्षमता का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा था। अब यह कॉरिडोर राज्य को अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जोड़ेगा और औद्योगिक क्लस्टर तथा लॉजिस्टिक पार्क के विकास के जरिए युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा।


क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें