Wednesday, 12 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
हाथियों का तांडव : बुजुर्ग को पटककर मारा, छात्राओं को रातों-रात हॉस्टल से सुरक्षित निकाला शराब के नशे में विवाद के बाद युवक की हत्या, सिर पर पत्थर से किए कई वार, पिता पुत्र गिरफ्तार रिमांड पर ED के हवाले पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, बघेल बोले– एजेंसियों के पास सबूत नहीं सावन में जतमई-घटारानी घूमने का प्लान? सावधान! भीड़ का फायदा उठाकर ज़ेवर उड़ाने वाली नागपुर की गैंग सक्रिय सुअरमार गढ़ में खुदाई के दौरान मिला रहस्यमयी धातु अवशेष, क्या छिपे हैं मध्यकालीन इतिहास के राज? हाथियों का तांडव : बुजुर्ग को पटककर मारा, छात्राओं को रातों-रात हॉस्टल से सुरक्षित निकाला शराब के नशे में विवाद के बाद युवक की हत्या, सिर पर पत्थर से किए कई वार, पिता पुत्र गिरफ्तार रिमांड पर ED के हवाले पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, बघेल बोले– एजेंसियों के पास सबूत नहीं सावन में जतमई-घटारानी घूमने का प्लान? सावधान! भीड़ का फायदा उठाकर ज़ेवर उड़ाने वाली नागपुर की गैंग सक्रिय सुअरमार गढ़ में खुदाई के दौरान मिला रहस्यमयी धातु अवशेष, क्या छिपे हैं मध्यकालीन इतिहास के राज?
W 𝕏 f
होम खेल भारतीय तलवारबाजों ने मचाया धमाल, एक दिन में जीते …
भारतीय तलवारबाजों ने जीते 17 पदक
भारतीय तलवारबाजों ने जीते 17 पदक
खेल

भारतीय तलवारबाजों ने मचाया धमाल, एक दिन में जीते 4 गोल्ड समेत 17 मेडल

नाइजीरिया के लागोस में आयोजित अंडर-23 राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैंपियनशिप के पहले दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण, 4 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 17 पदक जीते।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
12 Aug 2026, 11:08 AM
नई दिल्ली
नाइजीरिया के लागोस में चल रही अंडर-23 राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। प्रतियोगिता के पहले दिन भारत ने पुरुष और महिला व्यक्तिगत स्पर्धाओं में कुल 17 पदक अपने नाम किए। इनमें चार स्वर्ण, चार रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं। रविवार से शुरू हुई यह चैंपियनशिप 14 अगस्त तक चलेगी। 
भारतीय तलवारबाजी संघ के मुताबिक, भारतीय खिलाड़ियों ने सेबर, फाइल और ईपी की सभी छह व्यक्तिगत स्पर्धाओं में कम से कम एक पदक जीतकर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। पुरुष सेबर स्पर्धा में निखिल वाघ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसी स्पर्धा में लक्ष्य बदसर ने रजत पदक जीता।

भारतीय तलवारबाजों की जीत
पुरुष सेबर में निखिल वाघ ने जीता स्वर्ण

अश्विनी आर्य और लैशराम मोरम्बा कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। पुरुष फाइल स्पर्धा में तेजस पाटिल ने रजत पदक हासिल किया, जबकि हेमश सनसम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। पुरुष ईपी स्पर्धा में भी भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा। लोकेश वेमानी ने रजत पदक जीता, वहीं शौर्य अश्विनी और गॉडविन अनबकेस ने कांस्य पदक हासिल किए। महिला वर्ग में भारतीय खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। 

महिला खिलाड़ियों ने भी जमाई स्वर्ण पर धाक

महिला फाइल स्पर्धा में जोइस आशिता ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि कनागलक्ष्मी को रजत पदक मिला। महिला ईपी स्पर्धा में प्राची लोहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा में निवेद्या नायर और अनुप्रिया ने कांस्य पदक हासिल किए। महिला सेबर स्पर्धा में जेफरलिन ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। आखारी ने रजत पदक और श्रेया गुप्ता ने कांस्य पदक जीतकर भारत की पदक संख्या को और मजबूत किया। चैंपियनशिप के पहले ही दिन चार स्वर्ण सहित 17 पदक जीतने से भारतीय दल को शानदार शुरुआत मिली है। अब प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों में भी भारतीय तलवारबाजों से बेहतर प्रदर्शन और पदकों की उम्मीद रहेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
कीर्तिमान विशेष
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें