Sunday, 18 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Youth Death Case: नदी तट पर मिला युवक का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस CG News: ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय मासूम की मौत, जांच में जुटी पुलिस Korba Road Accident: धार्मिक कार्यक्रम में जा रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, अन्य घायल Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत Youth Death Case: नदी तट पर मिला युवक का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस CG News: ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय मासूम की मौत, जांच में जुटी पुलिस Korba Road Accident: धार्मिक कार्यक्रम में जा रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, अन्य घायल Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत
W 𝕏 f
होम › जांजगीर-चांपा › निरीक्षण : एसपी पाण्डेय ने सीसीटीएनएस व लंबित माम…
एसपी का कोतवाली जांजगीर निरीक्षण और पुलिस स्टाफ की समीक्षा
एसपी का कोतवाली जांजगीर निरीक्षण और पुलिस स्टाफ की समीक्षा
जांजगीर-चांपा

निरीक्षण : एसपी पाण्डेय ने सीसीटीएनएस व लंबित मामलों की ली समीक्षा

जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) ने गुरुवार को कोतवाली जांजगीर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार और सीसीटीएनएस प्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। एसपी ने लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट और पारदर्शी पुलिसिंग पर जोर दिया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 Jun 2026, 05:44 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 03:41 PM
जांजगीर-चांपा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) ने गुरुवार को कोतवाली जांजगीर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत थाना परिसर में आयोजित परेड से हुई, जहां एसपी ने पुलिस स्टाफ की कार्यकुशलता, अनुशासन और तैयारियों का गहन परीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने की समस्त कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस प्रणाली तथा लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने पुलिसिंग व्यवस्था की बारीकियों को परखा और रिकॉर्ड के रखरखाव में पारदर्शिता एवं नियमित अपडेट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अपराधियों की गतिविधियों पर पूछताछ 

एसपी पाण्डेय ने थाना स्टाफ से गुंडा एवं  बदमाशों की गतिविधियों को लेकर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने लंबित मामलों की स्थिति पर सवाल पूछते हुए कार्यप्रणाली की जांच की। संतोषजनक उत्तर देने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network & Systems) व्यवस्था की विशेष समीक्षा की गई। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी एफआईआर, विवेचना और चालान की ऑनलाइन एंट्री समय पर की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में सीसीटीएनएस में पेंडेंसी नहीं रहनी चाहिए, ताकि पुलिसिंग व्यवस्था अधिक पारदर्शी और प्रभावी बन सके।

जनहित और संवेदनशील पुलिसिंग पर जोर

एसपी ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास ही कानून व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि फरियादियों के साथ मित्रवत एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए। महिला एवं कमजोर वर्गों से जुड़े मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। अपराध विवेचना की समीक्षा करते हुए एसपी ने विवेचकों को निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए। उन्होंने वैज्ञानिक साक्ष्यों के अधिकतम उपयोग, फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी तथा गंभीर मामलों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

निरीक्षण के अंत में एसपी ने अवैध शराब और गांजा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाने, बदमाशों पर सतत नजर रखने और उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और जवाबदेह पुलिसिंग से ही आम जनता का भरोसा मजबूत होता है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें