Tuesday, 13 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
chaibasa road accident: छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 3 की मौत और 2 गंभीर घायल Durg News: सवारी विवाद के बाद ऑटो चालक ने अपने ही ईवी में लगाई आग, वीडियो वायरल Crime News: पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह, साले ने कुल्हाड़ी से किया जीजा पर हमला Forest Department Action: अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, वन अमले पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश का आरोप Bilaspur Car Fire: स्कूल के सामने खड़ी क्रेटा कार में लगी आग, कुछ ही देर में जलकर खाक Raipur student case: आठवीं की छात्रा की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए आरोप chaibasa road accident: छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 3 की मौत और 2 गंभीर घायल Durg News: सवारी विवाद के बाद ऑटो चालक ने अपने ही ईवी में लगाई आग, वीडियो वायरल Crime News: पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह, साले ने कुल्हाड़ी से किया जीजा पर हमला Forest Department Action: अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, वन अमले पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश का आरोप Bilaspur Car Fire: स्कूल के सामने खड़ी क्रेटा कार में लगी आग, कुछ ही देर में जलकर खाक Raipur student case: आठवीं की छात्रा की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए आरोप
W 𝕏 f
होम › शेयर बाजार › IPO Listing News: शेयर बाजार में Lalithaa Jewelle…
Lalithaa Jewellery IPO Listing News
Lalithaa Jewellery IPO Listing News
शेयर बाजार

IPO Listing News: शेयर बाजार में Lalithaa Jewellery की धमाकेदार शुरुआत, निवेशकों को पहले दिन 32% फायदा

IPO Listing News: शेयर बाजार में आज Lalithaa Jewellery के शेयरों की शानदार लिस्टिंग हुई। बीएसई पर कंपनी का शेयर 31.99 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 265.30 रुपए पर सूचीबद्ध हुआ। वहीं, एनएसई पर इसकी शुरुआत 265 रुपए के भाव से हुई। मजबूत लिस्टिंग से आईपीओ निवेशकों को पहले ही दिन अच्छा लाभ मिला।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 24 Aug 2026, 05:54 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 08:23 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
IPO Listing News: शेयर बाजार में आज Lalithaa Jewellery के शेयरों की शानदार लिस्टिंग हुई। बीएसई पर कंपनी का शेयर 31.99 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 265.30 रुपए पर सूचीबद्ध हुआ। वहीं, एनएसई पर इसकी शुरुआत 265 रुपए के भाव से हुई। मजबूत लिस्टिंग से आईपीओ निवेशकों को पहले ही दिन अच्छा लाभ मिला।
Lalithaa Jewellery IPO का प्राइस बैंड 190 से 201 रुपए प्रति शेयर रखा गया था। कंपनी ने 74 शेयरों का एक लॉट तय किया था। ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से निवेशकों को एक लॉट के लिए 14,874 रुपए लगाने पड़े थे। बीएसई की लिस्टिंग कीमत के आधार पर एक लॉट पाने वाले निवेशकों को 4,736 रुपए का लाभ हुआ।

IPO को मिला 66.63 गुना सब्सक्रिप्शन

Lalithaa Jewellery के आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। तीन दिनों में यह इश्यू कुल 66.63 गुना सब्सक्राइब हुआ। योग्य संस्थागत खरीदारों यानी QIB की श्रेणी में सर्वाधिक 153.80 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 78.17 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। रिटेल निवेशकों का हिस्सा 12.51 गुना भरा। 

लिस्टिंग के बाद शेयर में और तेजी

बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद भी कंपनी के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। करीब दो प्रतिशत की अतिरिक्त तेजी के साथ शेयर बीएसई पर एक समय 274.30 रुपए के इंट्रा-डे उच्च स्तर तक पहुंच गया। इससे निवेशकों का लिस्टिंग लाभ और बढ़ गया।

₹1,700 करोड़ का था आईपीओ

कंपनी के आईपीओ का कुल आकार 1,700 करोड़ रुपए था। इसके तहत कंपनी ने 5.97 करोड़ नए शेयर जारी किए। वहीं, ऑफर फॉर सेल यानी OFS के माध्यम से मौजूदा शेयरधारकों ने 500 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। यह मेनबोर्ड आईपीओ 17 अगस्त से 19 अगस्त तक निवेश के लिए खुला था। कंपनी ने आईपीओ के लिए आनंद राठी एडवाइजर्स लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया था। वहीं, इश्यू के रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी MUFG Intime India को सौंपी गई थी। 

एंकर निवेशकों से जुटाए ₹508.20 करोड़

Lalithaa Jewellery का आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 14 अगस्त को खुला था। कंपनी ने एंकर बुक के माध्यम से कुल 508.20 करोड़ रुपए जुटाए थे। एंकर निवेशकों की मजबूत भागीदारी से आईपीओ को शुरुआती समर्थन मिला। आईपीओ से प्राप्त राशि में से करीब 998 करोड़ रुपए का इस्तेमाल 10 नए स्टोर तैयार करने में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 34.55 करोड़ रुपये आईटी हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, फर्नीचर और अन्य सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे।  

प्रमोटरों की हिस्सेदारी घटी

आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 97.72 प्रतिशत थी, जो इश्यू के बाद घटकर 82.85 प्रतिशत रह गई। दूसरी ओर, कंपनी में सार्वजनिक हिस्सेदारी 2.28 प्रतिशत से बढ़कर 17.15 प्रतिशत हो गई है। लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में भी Lalithaa Jewellery के शेयरों की स्थिति मजबूत बनी हुई थी। लिस्टिंग वाले दिन इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम करीब 74 रुपए बताया गया था। इसके आधार पर शेयर के लगभग 275 रुपए पर सूचीबद्ध होने का अनुमान लगाया जा रहा था। हालांकि, वास्तविक लिस्टिंग बीएसई पर 265.30 रुपए और एनएसई पर 265 रुपए के स्तर पर हुई।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें