Thursday, 26 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
NEET Student: कोचिंग नहीं पहुंचा तो दोस्तों को हुई चिंता, कमरे में देखा तो छात्र का मिला शव Road Accident: खड़ी ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल Petrol Pump Sealed: नियमों की अनदेखी करने वाले 8 पेट्रोल पंप पर कार्रवाई, बिक्री पर लगी रोक Fraud Case: बंटी-बबली की जोड़ी 28 नवंबर तक जेल में, बंद होटल के कमरों से मिले आपत्तिजनक सामान ने बढ़ाई सनसनी Food Price Hike: साल भर में दोगुने हुए प्याज के दाम, तेल और दालों ने भी बढ़ाई आम आदमी की टेंशन Road Accident: बुजुर्ग को वाहन ने मारी ठोकर, इलाज के बाद घर लौटने पर मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज NEET Student: कोचिंग नहीं पहुंचा तो दोस्तों को हुई चिंता, कमरे में देखा तो छात्र का मिला शव Road Accident: खड़ी ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल Petrol Pump Sealed: नियमों की अनदेखी करने वाले 8 पेट्रोल पंप पर कार्रवाई, बिक्री पर लगी रोक Fraud Case: बंटी-बबली की जोड़ी 28 नवंबर तक जेल में, बंद होटल के कमरों से मिले आपत्तिजनक सामान ने बढ़ाई सनसनी Food Price Hike: साल भर में दोगुने हुए प्याज के दाम, तेल और दालों ने भी बढ़ाई आम आदमी की टेंशन Road Accident: बुजुर्ग को वाहन ने मारी ठोकर, इलाज के बाद घर लौटने पर मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
W 𝕏 f
होम › शेयर बाजार › Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी में आज भी तेजी के स…
A look at the Sensex, Nifty, and 7 key stocks(Image Source: social media)
A look at the Sensex, Nifty, and 7 key stocks(Image Source: social media)
शेयर बाजार

Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी में आज भी तेजी के संकेत, इन 7 शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

Share Market: बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में शानदार तेजी के बाद गुरुवार को भी शेयर बाजार में मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। GIFT Nifty की बढ़त से बाजार में सकारात्मक शुरुआत की उम्मीद है। Siemens Energy India, LG Electronics India, Schaeffler India, Lupin समेत 7 शेयर आज निवेशकों के रडार पर रहेंगे।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 26 Nov 2026, 11:29 AM · 5 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Share Market: शेयर बाजार में बुधवार को आई शानदार तेजी के बाद आज गुरुवार, 26 नवंबर को भी घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ होने की उम्मीद है। ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच GIFT Nifty में बढ़त बाजार को सपोर्ट दे रही है। बुधवार को विदेशी निवेशकों की खरीदारी, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और बैंकिंग शेयरों में तेजी के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी ने जोरदार वापसी की थी। 
बुधवार को BSE Sensex 1,502.29 अंक यानी 1.82% चढ़कर 83,938.28 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 84,498.21 के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया था। वहीं NSE Nifty 50 में 469.60 अंकों यानी 1.85% की तेजी दर्ज की गई और यह 25,819.25 पर बंद हुआ।  

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत

अमेरिकी शेयर बाजारों में बुधवार को मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। Dow Jones 0.30% की बढ़त के साथ 50,182.95 पर बंद हुआ, जबकि Nasdaq में 0.60% की गिरावट आई और यह 23,585.80 पर पहुंच गया। वहीं S&P 500 भी 0.30% गिरकर 7,182.78 पर बंद हुआ। AI कंपनियों के शेयरों में बिकवाली और महंगाई को लेकर बनी चिंता के चलते अमेरिकी बाजार दबाव में रहे।  

आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर (Stocks to Watch)

गुरुवार के कारोबार में कई कंपनियों के शेयरों में कॉरपोरेट अपडेट, तिमाही नतीजों और बड़े सौदों के चलते हलचल देखने को मिल सकती है। इनमें Siemens Energy India, LG Electronics India, Schaeffler India और Lupin समेत कई प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। 

Siemens Energy India के मुनाफे में 81.5% की बढ़ोतरी

Siemens Energy India ने चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 81.5% बढ़कर 652.5 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। वहीं रेवेन्यू में 30.5% की बढ़ोतरी हुई और यह 3,452.6 करोड़ रुपए रहा। कंपनी का EBITDA भी 71.5% बढ़कर 822.4 करोड़ रुपए दर्ज किया गया।

LG Electronics India में 2% हिस्सेदारी बेच सकता है प्रमोटर

LG Electronics India के शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी। जानकारी के मुताबिक, कंपनी का प्रमोटर 2% तक हिस्सेदारी बेच सकता है। इस ब्लॉक डील का संभावित आकार 2,320.5 करोड़ रुपए बताया गया है। इसके लिए फ्लोर प्राइस 1,709.30 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है।

Alembic Pharmaceuticals को USFDA से दो EIR रिपोर्ट

Alembic Pharmaceuticals को वडोदरा स्थित अपनी बायोइक्विवेलेंस फैसिलिटी के लिए USFDA से दो Establishment Inspection Reports (EIR) मिली हैं। EIR जारी होना संबंधित निरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने का संकेत देता है। इस अपडेट के चलते कंपनी का शेयर फोकस में रह सकता है। 

KSB को 117 करोड़ रुपए का ऑर्डर

KSB को JSW Energy की परियोजना के लिए बॉयलर फीड पंप और अन्य उपकरणों की आपूर्ति का 117 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस नए ऑर्डर से कंपनी के कारोबार को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Schaeffler India में 6% हिस्सेदारी बिक्री की तैयारी

Schaeffler India में भी बड़े ब्लॉक डील की संभावना है। कंपनी की पैरेंट कंपनी 6% तक हिस्सेदारी बेच सकती है। इस सौदे का आकार करीब 3,188 करोड़ रुपए बताया गया है, जबकि शेयरों का फ्लोर प्राइस 3,400 रुपए प्रति शेयर रखा गया है।

Juniper Green Energy को NTPC से मिला बड़ा प्रोजेक्ट

Juniper Green Energy की सब्सिडियरी कंपनी ने NTPC के साथ 150 MW क्षमता के विंड-सोलर हाइब्रिड प्रोजेक्ट के लिए समझौता किया है। इस परियोजना से कंपनी को सालाना करीब 155 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है। इस अपडेट के बाद कंपनी के शेयरों में गतिविधि देखने को मिल सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें