Sunday, 29 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Farmer Loss: घर पहुंचने से पहले राख हुई किसान की मेहनत, धान से भरी ट्रॉली में लगी आग Accident: एक टक्कर और थम गई जिंदगी, रायगढ़ में हादसे के बाद सड़क पर हंगामा Maoist Dump Recovery: जंगल में मिला माओवादियों का खजाना, 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नकद बरामद Sheikh Hasina:  एक ऐलान से थम गया बांग्लादेश, धमाकों और आगजनी के बीच 16 दिसंबर का इंतजार क्यों? Civil War: खुशियों के बीच आसमान से बरसी मौत, शादी समारोह और बाजार में बमबारी के बाद मची चीख-पुकार School News: एक शिकायत ने खोली छात्रावास की ऐसी पोल, वायरल वीडियो के बाद प्राचार्य पर गिरी गाज! Farmer Loss: घर पहुंचने से पहले राख हुई किसान की मेहनत, धान से भरी ट्रॉली में लगी आग Accident: एक टक्कर और थम गई जिंदगी, रायगढ़ में हादसे के बाद सड़क पर हंगामा Maoist Dump Recovery: जंगल में मिला माओवादियों का खजाना, 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नकद बरामद Sheikh Hasina:  एक ऐलान से थम गया बांग्लादेश, धमाकों और आगजनी के बीच 16 दिसंबर का इंतजार क्यों? Civil War: खुशियों के बीच आसमान से बरसी मौत, शादी समारोह और बाजार में बमबारी के बाद मची चीख-पुकार School News: एक शिकायत ने खोली छात्रावास की ऐसी पोल, वायरल वीडियो के बाद प्राचार्य पर गिरी गाज!
W 𝕏 f
होम › कारोबार › शेयर बाजार › RBI NBFC Rules: टाटा संस IPO पर कल अहम बैठक, Listing को लेक…
Tata Sons IPO controversy(Image Source: social media)
Tata Sons IPO controversy(Image Source: social media)
शेयर बाजार

RBI NBFC Rules: टाटा संस IPO पर कल अहम बैठक, Listing को लेकर बोर्ड ले सकता है बड़ा फैसला

RBI NBFC Rules: टाटा संस के IPO और शेयर बाजार में लिस्टिंग को लेकर 30 नवंबर को बोर्ड की अहम बैठक होने जा रही है। नोएल टाटा जहां लिस्टिंग का विरोध कर रहे हैं, वहीं RBI के नियमों और कुछ प्रमुख शेयरधारकों के समर्थन से कंपनी पर IPO लाने का दबाव है। इस बैठक के फैसले पर बॉम्बे हाईकोर्ट में चल रहे मामले का भी असर पड़ सकता है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 29 Nov 2026, 03:15 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
RBI NBFC Rules: टाटा संस के बोर्ड की बैठक 30 नवंबर को होने जा रही है, इस बैठक में कंपनी के आईपीओ यानी शेयर बाजार में लिस्टिंग को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की नियुक्ति और प्रस्तावित आईपीओ का लगातार विरोध कर रहे हैं। सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) और आरडी टाटा ट्रस्ट (RDTT) ने इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था। इन दोनों ट्रस्ट्स के पास टाटा संस की बड़ी हिस्सेदारी है। 

नोटिस को लेकर पहले भी हुआ था विवाद

टाटा संस की बोर्ड बैठक पहले किसी दूसरी तारीख पर प्रस्तावित थी। उस समय नोएल टाटा ने बैठक बुलाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। उनका तर्क था कि बैठक के लिए निर्धारित सात दिन पहले का नोटिस जारी नहीं किया गया था। इसी आपत्ति के चलते बैठक की तारीख को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। अब 30 नवंबर को होने वाली बैठक पर सभी की नजरें टिकी हैं। 

क्या है बोर्ड मीटिंग का एजेंडा 

30 नवंबर की बैठक में टाटा संस के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इनमें कंपनी की लिस्टिंग और आईपीओ की दिशा में आगे बढ़ने का फैसला भी शामिल हो सकता है। हालांकि, बैठक में लिए जाने वाले फैसलों को अंतिम मंजूरी बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्णय के बाद ही मिल पाएगी। इस पूरे विवाद पर अदालत जनवरी 2027 में फैसला सुना सकती है।

टाटा संस के बोर्ड में कौन-कौन शामिल 

टाटा संस के बोर्ड में एन चंद्रशेखरन और नोएल टाटा के अलावा वेणु श्रीनिवासन भी शामिल हैं। कंपनी के मौजूदा एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीएफओ सौरभ अग्रवाल भी बोर्ड का हिस्सा हैं। इसके अलावा स्वतंत्र निदेशक के रूप में हरीश मानवानी और अनिता जार्ज की भी अहम भूमिका है। आईपीओ को लेकर होने वाली चर्चा में इन सभी सदस्यों का रुख महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

RBI के नियमों से बढ़ा लिस्टिंग का दबाव

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने टाटा संस को अपर लेयर नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) की श्रेणी में रखा है। केंद्रीय बैंक के मौजूदा नियमों के मुताबिक इस श्रेणी में आने वाली कंपनियों के लिए शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य है। इसी वजह से टाटा संस पर आईपीओ लाने का दबाव बना हुआ है। कंपनी का बोर्ड भी लिस्टिंग के पक्ष में बताया जा रहा है। वहीं, टाटा ट्रस्ट्स से जुड़े दो सदस्य वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह भी लिस्टिंग का समर्थन कर चुके हैं।

रतन टाटा नहीं चाहते थे टाटा संस की लिस्टिंग

टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर पहले भी मतभेद सामने आ चुके हैं। साल 2017 में रतन टाटा ने कंपनी को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने से बचाने के लिए इसकी कानूनी स्थिति में बदलाव कराया था। उस समय टाटा संस को पब्लिक लिमिटेड कंपनी से प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बदला गया था। इसके पीछे कंपनी का नियंत्रण और मौजूदा व्यवस्था बनाए रखने की मंशा बताई गई थी।

 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें