हरियाणा ले जाकर भी शोषण का आरोप
आरोप है कि युवक छात्रा को घूमने का बहाना बनाकर सुहागी क्षेत्र ले गया, जहां उसने किराए का मकान लिया और छात्रा को पत्नी की तरह रखने लगा। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ गलत हरकतें कीं। हरियाणा ले जाकर भी की प्रताड़ना पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी छात्रा को बाद में हरियाणा भी ले गया। वहां भी उसके साथ मारपीट और शोषण किए जाने का आरोप है।
मां की मदद से छात्रा लौटी जबलपुर
लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने फोन के जरिए अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। बेटी की बात सुनने के बाद मां हरियाणा पहुंचीं और उसे सुरक्षित वापस जबलपुर लेकर आईं। इसके बाद आरोपी की धमकियों और लगातार परेशान किए जाने से तंग आकर परिजनों ने अधारताल थाने में शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार अधारताल थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि आरोपी पर छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने और शोषण करने के आरोप हैं। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस सभी तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
