Sunday, 13 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Eklavya School Case: कंप्यूटर शिक्षक पर बच्चों से अनुचित व्यवहार के आरोप, कलेक्टर-एसपी से शिकायत Dhamtari News: तीज की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से भाई-बहन की मौत Fire Accident News: रहवासी इलाके में खतरे का कारोबार! फ्रिज गैस सिलेंडरों से भड़की इमली भाटा की आग Satna Viral Video Case: छात्रा को सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो कॉल पर माफी मंगवाई, 38 दिन बाद केस दर्ज liquor smuggling: मोहारा में अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा, 497 पौवा शराब समेत पैकिंग सामग्री जब्त Durg Fraud Case: एग्रोकेम कंपनी पर 65.68 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR Eklavya School Case: कंप्यूटर शिक्षक पर बच्चों से अनुचित व्यवहार के आरोप, कलेक्टर-एसपी से शिकायत Dhamtari News: तीज की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से भाई-बहन की मौत Fire Accident News: रहवासी इलाके में खतरे का कारोबार! फ्रिज गैस सिलेंडरों से भड़की इमली भाटा की आग Satna Viral Video Case: छात्रा को सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो कॉल पर माफी मंगवाई, 38 दिन बाद केस दर्ज liquor smuggling: मोहारा में अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा, 497 पौवा शराब समेत पैकिंग सामग्री जब्त Durg Fraud Case: एग्रोकेम कंपनी पर 65.68 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Narmadapuram News: नाबालिग से दुष्कर्म और अवैध गर…
Narmadapuram minor case police investigation(Image Source:Social Media)
Narmadapuram minor case police investigation(Image Source:Social Media)
राष्ट्रीय

Narmadapuram News: नाबालिग से दुष्कर्म और अवैध गर्भपात का मामला, कांग्रेस नेता के बेटे समेत दो पर केस दर्ज

Narmadapuram News: इटारसी में नाबालिग से दुष्कर्म और अवैध गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में आरोपी अनुज सोनकर और उसके भाई राहिल सोनकर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
13 Sep 2026, 02:39 PM
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Narmadapuram News: नाबालिग से दुष्कर्म और अवैध गर्भपात कराने का एक और गंभीर मामला सामने आया है। जिले में पांच दिनों के भीतर इस तरह का यह दूसरा मामला है। इटारसी क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मामले में आरोपी अनुज सोनकर और उसके भाई राहिल सोनकर को नामजद किया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी अनुज सोनकर के पिता रजनीकांत सोनकर कांग्रेस के जिला महासचिव और पूर्व पार्षद हैं, जबकि आरोपी का भाई राहिल सोनकर भाजपा कार्यकर्ता बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

घर में अकेला पाकर किया दुष्कर्म

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी अनुज सोनकर एक-दूसरे को पहले से जानते थे। आरोप है कि फरवरी 2026 में जब पीड़िता अपने घर में अकेली थी, तब आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। इसके बाद आरोपी ने कई बार उसका शोषण किया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जून 2026 में जब उसे अपनी गर्भावस्था की जानकारी हुई तो उसने आरोपी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद आरोपी के बड़े भाई राहिल सोनकर ने मेडिकल से दवा लाकर दी, जिसके जरिए अवैध रूप से  गर्भपात कराया गया।

शादी से इनकार के बाद थाने पहुंची पीड़िता

शिकायत के अनुसार, गर्भपात के करीब तीन महीने बाद आरोपी पीड़िता को इटारसी के एक कैफे के केबिन में ले गया, जहां उसने फिर से गलत हरकत की। इसके बाद 10 सितंबर को पीड़िता ने आरोपी से शादी करने की बात कही, लेकिन आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया।

इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद परेशान होकर पीड़िता ने नर्मदापुरम महिला थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

महिला थाना पुलिस ने आरोपी अनुज सोनकर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। वहीं, अवैध गर्भपात के लिए दवा उपलब्ध कराने के आरोप में राहिल सोनकर को भी सह-आरोपी बनाया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिले में पांच दिन में दूसरा मामला

गौरतलब है कि नर्मदापुरम जिले में पांच दिनों के अंदर नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग ने अजीत सिंह राजपूत पर दुष्कर्म, मारपीट और गर्भपात कराने के आरोप लगाए थे। उस मामले में पुलिस ने आरोपी की मां, बहन, जांच करने वाली महिला डॉक्टर समेत पांच लोगों को सह-आरोपी बनाया था।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें