Tuesday, 07 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
खदान में गिरी गेंद बनी काल : पल भर में छिनी खुशिया एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत परिजनों पर हमला : बेटे की जानकारी मांगना पड़ा भारी, दंपती से मारपीट के आरोप में केस दर्ज PTS के खाने में लापरवाही : पुलिस ट्रेनिंग सेंटर की मेस पर सवाल, महिला आरक्षक की थाली में मिला कीड़ा 7 दुकानों में चोरी : बसना में सिलसिलेवार चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस से कार्रवाई की मांग हादसा : मकान की मरम्मत के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत बारिश ने तोड़ा संपर्क : सड़क धंसने से आवागमन ठप, स्कूली बच्चों और मरीजों की बढ़ी परेशानी खदान में गिरी गेंद बनी काल : पल भर में छिनी खुशिया एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत परिजनों पर हमला : बेटे की जानकारी मांगना पड़ा भारी, दंपती से मारपीट के आरोप में केस दर्ज PTS के खाने में लापरवाही : पुलिस ट्रेनिंग सेंटर की मेस पर सवाल, महिला आरक्षक की थाली में मिला कीड़ा 7 दुकानों में चोरी : बसना में सिलसिलेवार चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस से कार्रवाई की मांग हादसा : मकान की मरम्मत के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत बारिश ने तोड़ा संपर्क : सड़क धंसने से आवागमन ठप, स्कूली बच्चों और मरीजों की बढ़ी परेशानी
W 𝕏 f
होम तकनीक नौकरी पर चला कैंची : माइक्रोसॉफ्ट में 4,800 कर्मच…
माइक्रोसॉफ्ट में कर्मचारियों की छंटनी
माइक्रोसॉफ्ट में कर्मचारियों की छंटनी
तकनीक

नौकरी पर चला कैंची : माइक्रोसॉफ्ट में 4,800 कर्मचारियों की हो रही छंटनी

दुनिया की जानी-मानी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपने वर्कफोर्स में कटौती करने का निर्णय लिया है। कंपनी अपने कुल कर्मचारियों में से लगभग 2.1 फीसदी यानी करीब 4,800 लोगों की छंटनी करने जा रही है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब कंपनी अपने कामकाज में सुधार लाने और भविष्य की नई तकनीकों पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश कर रही है।

विशेष संवाददाता
07 Jul 2026, 08:50 AM
नई दिल्ली
दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने 4,800 कर्मचारियों की छंटनी का फैसला लिया है। यह कंपनी के कुल कर्मचारियों का करीब 2.1 प्रतिशत है। कंपनी का कहना है कि कारोबार को अधिक प्रभावी बनाने और बढ़ते निवेश के बीच खर्च को संतुलित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। पिछले कुछ समय से दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां लागत घटाने और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल पर जोर दे रही हैं। इसी कड़ी में माइक्रोसॉफ्ट का यह फैसला भी अहम माना जा रहा है।
माइक्रोसॉफ्ट ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब 2026 की पहली छमाही में कंपनी के शेयर करीब 23 प्रतिशत टूट चुके हैं। यह 2022 के बाद कंपनी के लिए साल के पहले 6 महीनों का सबसे कमजोर प्रदर्शन माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ते निवेश और खर्च का असर कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन पर भी दिखाई दिया है।...

पहले भी कर्मचारियों को दिया था विकल्प

इससे पहले भी माइक्रोसॉफ्ट 2026 में अमेरिका में अपने करीब 7 प्रतिशत कर्मचारियों यानी लगभग 9,000 लोगों को स्वैच्छिक सेपरेशन का प्रस्ताव दे चुकी है। कंपनी हर साल जून में वित्त वर्ष पूरा होने के बाद नए बजट और कारोबारी जरूरतों के हिसाब से कर्मचारियों की संख्या की समीक्षा करती है।

दूसरी कंपनियां भी कर चुकी हैं छंटनी

टेक सेक्टर में इस साल छंटनी का दौर लगातार जारी है। अमेजन और मेटा जैसी कई बड़ी कंपनियां भी हजारों कर्मचारियों की नौकरी खत्म कर चुकी हैं। बढ़ते निवेश और लागत पर नियंत्रण की वजह से कई कंपनियां अपने कार्यबल में बदलाव कर रही हैं।

क्लाउड कारोबार बना सहारा

हालांकि माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड कारोबार को लगातार मजबूती मिल रही है। कंपनी की क्लाउड सेवाओं की मांग बढ़ी है, लेकिन बड़े डेटा सेंटर तैयार करने और उनका संचालन करने में भारी खर्च भी हो रहा है। यही वजह है कि कंपनी अपने खर्च और संसाधनों का नया संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें