Thursday, 08 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, प्रकाश राज और ध्रुव राठी ने चुनाव आयोग पर साधे निशाने Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल-प्रियंका पर FIR दर्ज CMHO Mahasamund Controversy: तबादले के 4 दिन बाद जारी कर दिए 42 नियुक्ति आदेश, पूर्व CMHO पर उठे सवाल Student Protest: खैरागढ़ के संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति हटाने की मांग Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में Mahasamund Theft: एक ही रात दो जगह चोरी, राइस मिल और स्टोन फैक्ट्री को बनाया निशाना SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, प्रकाश राज और ध्रुव राठी ने चुनाव आयोग पर साधे निशाने Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल-प्रियंका पर FIR दर्ज CMHO Mahasamund Controversy: तबादले के 4 दिन बाद जारी कर दिए 42 नियुक्ति आदेश, पूर्व CMHO पर उठे सवाल Student Protest: खैरागढ़ के संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति हटाने की मांग Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में Mahasamund Theft: एक ही रात दो जगह चोरी, राइस मिल और स्टोन फैक्ट्री को बनाया निशाना
W 𝕏 f
होम › तकनीक › Samsung Galaxy S25 5G पर बंपर ऑफर, ₹27 हजार तक की…
Samsung Galaxy S25 5G
Samsung Galaxy S25 5G
तकनीक

Samsung Galaxy S25 5G पर बंपर ऑफर, ₹27 हजार तक की बचत

Flipkart Goat Sale के दौरान Samsung Galaxy S25 5G पर आकर्षक ऑफर उपलब्ध है। बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का लाभ लेकर ग्राहक इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च कीमत की तुलना में करीब ₹27 हजार तक कम कीमत में खरीद सकते हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 05 Jul 2026, 03:10 PM · अपडेट: 06 Oct 2026, 03:20 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart की Goat Sale के दौरान Samsung Galaxy S25 5G पर आकर्षक छूट दी जा रही है। बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस का फायदा उठाकर ग्राहक इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च कीमत के मुकाबले काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 5G पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट ? 

Flipkart पर Samsung Galaxy S25 5G के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत फिलहाल ₹56,999 रखी गई है। यदि ग्राहक Flipkart Axis Bank Credit Card से भुगतान करते हैं, तो उन्हें ₹3,325 तक का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर ₹53,674 रह जाती है। इसके अलावा, पुराने स्मार्टफोन के बदले एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ लिया जा सकता है। Flipkart के अनुसार, योग्य डिवाइस पर अधिकतम ₹40,800 तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है। हालांकि, वास्तविक एक्सचेंज राशि आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी स्थिति पर निर्भर करेगी। गौरतलब है कि Samsung Galaxy S25 5G को पिछले साल ₹80,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। मौजूदा ऑफर के हिसाब से यह स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस की तुलना में करीब ₹27,325 तक सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy S25 5G के प्रमुख फीचर्स 

Samsung Galaxy S25 5G में 6.2 इंच का Full HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है, जिससे आउटडोर में भी बेहतर विजिबिलिटी मिलती है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग के लिए तैयार किया गया है। इसमें 4,000mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 7 पर काम करता है।

कैमरा और कनेक्टिविटी 

फोटोग्राफी के लिए Galaxy S25 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ दिया गया है। इसके अलावा 10 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो स्मार्टफोन में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, ड्यूल सिम सपोर्ट और USB Type-C 3.2 पोर्ट जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें