Thursday, 08 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, प्रकाश राज और ध्रुव राठी ने चुनाव आयोग पर साधे निशाने Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल-प्रियंका पर FIR दर्ज CMHO Mahasamund Controversy: तबादले के 4 दिन बाद जारी कर दिए 42 नियुक्ति आदेश, पूर्व CMHO पर उठे सवाल Student Protest: खैरागढ़ के संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति हटाने की मांग Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में Mahasamund Theft: एक ही रात दो जगह चोरी, राइस मिल और स्टोन फैक्ट्री को बनाया निशाना SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, प्रकाश राज और ध्रुव राठी ने चुनाव आयोग पर साधे निशाने Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल-प्रियंका पर FIR दर्ज CMHO Mahasamund Controversy: तबादले के 4 दिन बाद जारी कर दिए 42 नियुक्ति आदेश, पूर्व CMHO पर उठे सवाल Student Protest: खैरागढ़ के संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति हटाने की मांग Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में Mahasamund Theft: एक ही रात दो जगह चोरी, राइस मिल और स्टोन फैक्ट्री को बनाया निशाना
W 𝕏 f
होम › तकनीक › Meta की बढ़ीं मुश्किलें : इंस्टाग्राम पर आपत्तिजन…
Instagram Ads पर केंद्र सख्त,Meta को नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब
Instagram Ads पर केंद्र सख्त,Meta को नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब
तकनीक

Meta की बढ़ीं मुश्किलें : इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों को लेकर सरकार ने मांगा जवाब

भारत सरकार ने मेटा को एक बड़ा और कड़ा नोटिस जारी किया है। यह नोटिस इंस्टाग्राम पर चलने वाले कुछ विज्ञापनों को लेकर है। सरकार का कहना है कि इन विज्ञापनों के जरिए बाल यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़ी सामग्री तक पहुंच आसान हो रही है।

व
प्रकाशित: 05 Jul 2026, 01:03 PM · अपडेट: 05 Oct 2026, 02:36 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भारत सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दिखाए जा रहे कुछ आपत्तिजनक विज्ञापनों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मेटा को नोटिस जारी किया है। मंत्रालय ने कंपनी से 7 दिनों के भीतर विस्तृत जवाब मांगा है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट और विज्ञापनों को लेकर की गई है।
मंत्रालय ने मेटा को निर्देश दिया है कि ऐसे सभी विज्ञापन और कंटेंट तुरंत हटाए जाएं, जो बच्चों के यौन शोषण से जुड़े आपत्तिजनक सामग्री तक पहुंच को बढ़ावा देते हैं या उसे आसान बनाते हैं। सरकार का कहना है कि ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

भारत में इंस्टाग्राम के करोड़ों यूजर

भारत में इंस्टाग्राम का बड़ा यूजर आधार है। खासकर युवा वर्ग इस प्लेटफॉर्म का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करता है। रील्स और अन्य फीचर्स के कारण लोग लंबे समय तक इस प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहते हैं। इसी वजह से बड़ी संख्या में कंपनियां भी यहां अपने विज्ञापन चलाती हैं। सरकार चाहती है कि प्लेटफॉर्म पर दिखाए जाने वाले विज्ञापन और कंटेंट तय नियमों का पूरी तरह पालन करें।

पहले भी नोटिस मिल चुका है 

यह पहला मौका नहीं है जब मेटा को भारत सरकार की ओर से नोटिस मिला हो। इससे पहले व्हाट्सएप के यूजरनेम फीचर को लेकर भी मंत्रालय ने कंपनी से जवाब मांगा था।सरकार ने उस समय आशंका जताई थी कि इस फीचर का गलत इस्तेमाल कर साइबर ठगी के मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है।

व्हाट्सएप फीचर पर भी उठे थे सवाल

मेटा ने पहले स्पष्ट किया था कि व्हाट्सएप का यूजरनेम फीचर अभी परीक्षण के चरण में है और इसे तत्काल लागू नहीं किया जा रहा है। कंपनी का कहना था कि इसे वर्ष के अंत तक लॉन्च करने की योजना है। अब इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों को लेकर मिले नोटिस के बाद एक बार फिर मेटा सरकार के सवालों के घेरे में आ गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें