Sunday, 05 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
Meta की बढ़ीं मुश्किलें : इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों को लेकर सरकार ने मांगा जवाब केतन हत्याकांड : परिवार पर टूटा एक और दुखों का पहाड़, दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा : नशे का कारोबार करने पहुंचे थे युवक, पुलिस ने 300 प्रतिबंधित टेबलेट के साथ दबोचा कमर में छिपाकर घूम रहा था धारदार चाकू : इमलीभाठा में लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार पहाड़ हो रहे गायब : माफिया काटकर बेच रहे मुरम-पत्थर, कार्रवाई का इंतजार जानलेवा वार : नाबालिग बेटी से दूरी बनाने की नसीहत बनी पिता के लिए मुसीबत Meta की बढ़ीं मुश्किलें : इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों को लेकर सरकार ने मांगा जवाब केतन हत्याकांड : परिवार पर टूटा एक और दुखों का पहाड़, दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा : नशे का कारोबार करने पहुंचे थे युवक, पुलिस ने 300 प्रतिबंधित टेबलेट के साथ दबोचा कमर में छिपाकर घूम रहा था धारदार चाकू : इमलीभाठा में लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार पहाड़ हो रहे गायब : माफिया काटकर बेच रहे मुरम-पत्थर, कार्रवाई का इंतजार जानलेवा वार : नाबालिग बेटी से दूरी बनाने की नसीहत बनी पिता के लिए मुसीबत
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय केतन हत्याकांड : परिवार पर टूटा एक और दुखों का पह…
पुणे हत्याकांड का दुखद मोड़
पुणे हत्याकांड का दुखद मोड़
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

केतन हत्याकांड : परिवार पर टूटा एक और दुखों का पहाड़, दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक और दुखद घटनाक्रम सामने आया है। पोते की हत्या के सदमे से उबर नहीं पाए 71 वर्षीय देवीचंद अग्रवाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस बीच कोर्ट ने मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को 16 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि जांच में मिले स्नैपचैट मैसेज केस को नई दिशा दे रहे हैं।

विशेष संवाददाता
05 Jul 2026, 12:45 PM
पुणे

पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में एक और बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का शनिवार रात निधन हो गया है। वे 71 साल के थे। परिवार के लोगों का कहना है कि पोते की निर्मम हत्या के बाद से ही वे गहरे सदमे में थे। 18 जून को हुई पोते की मौत का दुख वे 17 दिन तक ही बर्दाश्त कर पाए और आखिरकार शनिवार रात उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

देवीचंद अग्रवाल अपने पोते केतन से बहुत प्यार करते थे। केतन की मौत के बाद से ही उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। हाल ही में उन्होंने केतन को इंसाफ दिलाने के लिए शहर में निकाले गए कैंडिल मार्च में भी हिस्सा लिया था। उस दौरान उन्होंने नम आंखों से कहा था कि यह बहुत बड़ा धोखा है जो अपनों ने ही दिया है। शनिवार रात करीब 9 बजकर 45 मिनट पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया गया है।

कोर्ट ने आरोपियों को भेजा जेल

इस मामले में कानूनी प्रक्रिया भी तेज हो गई है। पुणे की एक अदालत ने मुख्य आरोपी मंगेतर सिया गोयल और उसके साथी चेतन चौधरी को 16 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच बहुत गंभीरता से कर रही है। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने साफ किया है कि पुलिस अदालत में इस मामले को बहुत मजबूती से रखेगी ताकि दोषियों को सख्त सजा मिल सके।

स्नैपचैट मैसेज ने खोले गहरे राज

केतन अग्रवाल मर्डर केस में लगातार नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस के हाथ आरोपी सिया गोयल का एक पुराना मैसेज लगा है। यह मैसेज उसने अपनी एक सहेली को भेजा था। इसमें उसने साफ लिखा था कि वह केतन के साथ शादी नहीं करना चाहती है। यह सबूत केस की दिशा तय करने में बहुत अहम माना जा रहा है।

बुढ़ापे का सहारा छिनने का गम

केतन अग्रवाल की असमय मौत ने पूरे अग्रवाल परिवार को अंदर से झकझोर दिया था। लेकिन दादा देवीचंद अग्रवाल पर इसका सबसे गहरा असर हुआ। उन्होंने अपने पोते के लिए न्याय की मांग करते हुए कहा था कि सिया और चेतन को मौत की सजा मिलनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने उनके बुढ़ापे का एकमात्र सहारा छिन लिया है। अब दादा के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें