Saturday, 07 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › 7 दुकानों में चोरी : बसना में सिलसिलेवार चोरी से …
थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए
थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए
महासमुंद

7 दुकानों में चोरी : बसना में सिलसिलेवार चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

महासमुंद जिले के बसना नगर में एक ही रात सात दुकानों में चोरी की वारदात से व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने थाना पहुंचकर रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और बाजार क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Jul 2026, 09:49 AM · अपडेट: 02 Nov 2026, 08:06 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
महासमुंद जिले के बसना नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात चोरों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित सात दुकानों को निशाना बनाकर नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। एक ही रात में हुई इतनी बड़ी वारदात के बाद व्यापारियों में नाराजगी है और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार चोरों ने भारत मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर, राधे कपड़ा बाजार, कन्याशाला क्षेत्र स्थित लक्ष्मी चॉइस सेंटर और वाधवा कॉम्प्लेक्स की दो दुकानों समेत कुल सात प्रतिष्ठानों में सेंध लगाई। अलग-अलग स्थानों पर हुई इन चोरी की घटनाओं से व्यापारियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी भय का माहौल है।

व्यापारी महासंघ ने थाना पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

घटनाओं के विरोध में बसना व्यापारी महासंघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी बसना थाना पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी शरद दुबे को ज्ञापन सौंपकर नगर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। व्यापारियों ने रात के समय नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, चोरी करने वाले आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती की मांग रखी। व्यापारियों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कारोबार प्रभावित हो रहा है और असुरक्षा का माहौल बन गया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं। 

पुलिस ने जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा

उन्होंने बाजार क्षेत्र में नियमित गश्त, संदिग्ध लोगों की निगरानी और सीसीटीवी कैमरों की प्रभावी मॉनिटरिंग की भी मांग की। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा थाना प्रभारी शरद दुबे ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
इसके साथ ही नगर में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए हैं। व्यापारियों और नगरवासियों ने उम्मीद जताई है कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपराधियों पर अंकुश लगेगा और लोगों का भरोसा दोबारा कायम होगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें