Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद परिजनों पर हमला : बेटे की जानकारी मांगना पड़ा भार…
पूछ-ताछ के दौरान मारपीट
पूछ-ताछ के दौरान मारपीट
महासमुंद

परिजनों पर हमला : बेटे की जानकारी मांगना पड़ा भारी, दंपती से मारपीट के आरोप में केस दर्ज

महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम छोटेडाभा में लापता बेटे की जानकारी लेने पहुंचे दंपती के साथ कथित रूप से मारपीट की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Jul 2026, 11:13 AM · अपडेट: 20 Jul 2026, 06:25 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम छोटेडाभा में लापता बेटे की जानकारी लेने पहुंचे एक दंपती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम छोटेडाभा निवासी शिव कुमार अग्रवाल का 20 वर्षीय पुत्र कान्हा अग्रवाल 5 जुलाई की शाम से घर नहीं लौटा था। परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा था। इसी दौरान गांव के निवासी बादल सिंह ने शिव कुमार को बताया कि उसने कान्हा को आखिरी बार गांव के यमन साव के साथ देखा था।

मारपीट में पिता घायल, माथे पर आई गंभीर चोट

इस सूचना के बाद 6 जुलाई की सुबह करीब 6:30 बजे शिव कुमार अग्रवाल अपनी पत्नी लीला देवी और बादल सिंह के साथ यमन साव के घर पहुंचे। वहां उन्होंने केवल यह पूछा कि कान्हा कहां है और क्या उसे उसके बारे में कोई जानकारी है। शिकायत के मुताबिक, इस सवाल पर यमन साव नाराज हो गया और गाली-गलौज करते हुए शिव कुमार के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी के हाथ में पहने कड़े से शिव कुमार के माथे पर चोट लगी, जिससे उन्हें खून निकलने लगा।

बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी से भी की मारपीट

जब लीला देवी अपने पति को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचीं, तब आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित दंपती बसना थाने पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। बसना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी यमन साव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें