Monday, 22 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
रोजगार की संकट : नौकरी छूटते ही बिजली लाइन पर चढ़ा कर्मचारी नोटिस : अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल, कुसमी के 52 परिवार पहुंचे एसडीएम के दरबार जांच की मांग : भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI में दाखिल हुई याचिका रफ्तार का कहर : रायपुर में दो युवकों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा दर्दनाक मंजर :  छिंदवाड़ा में ट्रक से टकराई मजदूरों से भरी पिकअप, 5 की मौत, कई जिंदगी और मौत के बीच एक्शन : बिलासपुर में चेन स्नैचिंग का मास्टरमाइंड नेटवर्क बेनकाब, 6 गिरफ्तार रोजगार की संकट : नौकरी छूटते ही बिजली लाइन पर चढ़ा कर्मचारी नोटिस : अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल, कुसमी के 52 परिवार पहुंचे एसडीएम के दरबार जांच की मांग : भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI में दाखिल हुई याचिका रफ्तार का कहर : रायपुर में दो युवकों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा दर्दनाक मंजर :  छिंदवाड़ा में ट्रक से टकराई मजदूरों से भरी पिकअप, 5 की मौत, कई जिंदगी और मौत के बीच एक्शन : बिलासपुर में चेन स्नैचिंग का मास्टरमाइंड नेटवर्क बेनकाब, 6 गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम राजनांदगांव न्यायिक हिरासत : राजनांदगांव में नाबालिग से दुष्क…
नाबालिग दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव

न्यायिक हिरासत : राजनांदगांव में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, 26 वर्षीय आरोपी जेल भेजा गया

राजनांदगांव जिले में एक नाबालिग के छह माह की गर्भवती होने का खुलासा होने के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया। शिकायत के आधार पर डोंगरगांव पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी सुभाष गेडरे (26) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
22 Jun 2026, 02:28 PM
राजनांदगांव

राजनांदगांव जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है। डोंगरगांव थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और जांच के दौरान उसके छह माह की गर्भवती होने की जानकारी मिली।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग को पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकीय जांच में गर्भावस्था का पता चलने के बाद डॉक्टरों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिवार और पुलिस की पूछताछ में पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के पिता ने 17 जून को बसंतपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। चूंकि घटना डोंगरगांव थाना क्षेत्र से संबंधित थी, इसलिए बसंतपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस डायरी डोंगरगांव पुलिस को भेज दी। डोंगरगांव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई। जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी सुभाष गेडरे (26 वर्ष) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 64(1), 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें