राजनांदगांव जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है। डोंगरगांव थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और जांच के दौरान उसके छह माह की गर्भवती होने की जानकारी मिली।
पुलिस के अनुसार, नाबालिग को पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकीय जांच में गर्भावस्था का पता चलने के बाद डॉक्टरों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिवार और पुलिस की पूछताछ में पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 64(1), 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।