Monday, 07 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Justice Krushna Ram Mohapatra: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट…
New Chief Justice of Chhattisgarh High Court takes oath (Image Source: CGDPR)
New Chief Justice of Chhattisgarh High Court takes oath (Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Justice Krushna Ram Mohapatra: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश ने ली शपथ

Justice Krushna Ram Mohapatra: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम् में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले जस्टिस महापात्र ओडिशा हाईकोर्ट में वरिष्ठ न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। शपथ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत कई मंत्री, जनप्रतिनिधि, हाईकोर्ट के न्यायाधीश और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
07 Sep 2026, 04:41 PM
रायपुर
Justice Krushna Ram Mohapatra: राज्यपाल रमेन डेका ने न्यायाधिपति कृष्ण राम महापात्र  (Krushna Ram Mohapatra) को आज लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। इसके पूर्व कृष्ण राम महापात्र उड़ीसा हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज के पद पर कार्यरत थे। राज्यपाल डेका ने मुख्य न्यायाधीश कृष्ण राम महापात्र को राष्ट्रपति द्वारा जारी मूल वारंट की प्रति सौंपी। राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश महापात्र को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री तोखन साहू, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, राज्य सभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक सुनील सोनी, अनुज शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

रमेन डेका ने दिलाई शपथ, कृष्न राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश
शपथ समारोह में प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारी उपस्थित

समारोह में मुख्य न्यायाधीश महापात्र की धर्मपत्नी अनिता महापात्र सहित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन प्रदेश के मुख्य सचिव विकास शील द्वारा किया गया तथा उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा जारी वारंट का वाचन किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव गृह विभाग निहारिका बारिक, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, महाधिवक्ता विवेक शर्मा, उच्च न्यायालय बिलासपुर के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव सहित राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं हाईकोर्ट के अधिवक्तागण उपस्थित थे। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें