Saturday, 18 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
हाथियों का आतंक : जंगल से गांव पहुंचे हाथी ने किसान को बनाया शिकार, मौके पर ही तोड़ा दम मर्डर केस : महिला की हत्या के बाद शव के किए कई टुकड़े, आरोपी ने कबूला जुर्म एक्शन : फॉरेस्ट नाका पर पुलिस की घेराबंदी, बैग से निकला 12.7 किलो गांजा अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी : आरोपी रिमांड पर, बरामदगी और पूछताछ शुरू बस हादसा : पेरम्बलूर में 23 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, ड्राइवर बना फरिश्ता छात्र की आत्महत्या : केमिस्ट्री की सप्लीमेंट्री परीक्षा के बाद छात्र ने लगाई फांसी, परिवार में मातम हाथियों का आतंक : जंगल से गांव पहुंचे हाथी ने किसान को बनाया शिकार, मौके पर ही तोड़ा दम मर्डर केस : महिला की हत्या के बाद शव के किए कई टुकड़े, आरोपी ने कबूला जुर्म एक्शन : फॉरेस्ट नाका पर पुलिस की घेराबंदी, बैग से निकला 12.7 किलो गांजा अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी : आरोपी रिमांड पर, बरामदगी और पूछताछ शुरू बस हादसा : पेरम्बलूर में 23 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, ड्राइवर बना फरिश्ता छात्र की आत्महत्या : केमिस्ट्री की सप्लीमेंट्री परीक्षा के बाद छात्र ने लगाई फांसी, परिवार में मातम
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय कहर : मादक पदार्थ तस्करों की कार बनी काल, कई लोगो…
गुना में तस्करों की कार हादसा
गुना में तस्करों की कार हादसा
राष्ट्रीय

कहर : मादक पदार्थ तस्करों की कार बनी काल, कई लोगों को रौंदा,दंपती की मौत, मासूम जिंदगी से जूझ रहा

मध्य प्रदेश के गुना में नारकोटिक्स टीम की कार्रवाई के दौरान तस्करों की तेज रफ्तार एस्कॉर्ट कार ने कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनका 4 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने 3 करोड़ रुपये का डोडा चूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
18 Jul 2026, 11:12 AM
मध्य प्रदेश

गुना में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ की जा रही एक बड़ी कार्रवाई के दौरान दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। कैंट थाना क्षेत्र के मावन गांव में केंद्रीय नारकोटिक्स टीम की घेराबंदी से घबराए तस्करों की तेज रफ्तार एस्कॉर्ट कार ने सड़क पर कोहराम मचा दिया। लगभग 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भाग रही इस कार ने कई राहगीरों को रौंद दिया, जिसमें एक बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 4 वर्षीय मासूम बच्चा जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

3 करोड़ के डोडा चूरा से भरा ट्रक पकड़ाया

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि झारखंड से राजस्थान की ओर बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। टीम ने घेराबंदी कर डोडा चूरा से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में करीब 25 से 30 क्विंटल डोडा चूरा भरा हुआ था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये आंकी गई है। जैसे ही ट्रक के आगे चल रही तस्करों की एस्कॉर्ट कार के चालकों ने देखा कि ट्रक पकड़ा गया है, उन्होंने अपनी कार की रफ्तार बढ़ा दी और करीब 150 किमी/घंटे की स्पीड से भागने लगे।

तेज रफ्तार कार ने ली दंपती की जान

भागने के प्रयास में तस्करों की अनियंत्रित कार ने मावन गांव के पास एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक पर उनके साथ बैठा 4 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नारकोटिक्स की टीम ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद भी तस्करों ने कार नहीं रोकी और आगे जाकर एक अन्य मोटरसाइकिल व कुछ राहगीरों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कई लोग घायल हो गए। अंत में कार सड़क किनारे एक पेड़ को उखाड़ते हुए सीधे एक मकान से जा टकराई।

संदिग्ध नंबर प्लेट बरामद

हादसे के बाद कार चालक मौके से भागने में कामयाब रहा था, लेकिन पुलिस की तत्परता से मुख्य आरोपियों को दबोच लिया गया। पुलिस ने झारखंड निवासी ट्रक चालक मोहम्मद साहिल और कार चालक विजेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दुर्घटनाग्रस्त कार की तलाशी के दौरान पुलिस को भोपाल की एक संदिग्ध नंबर प्लेट और एक बैग भी मिला। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए नंबर प्लेट बदलते थे।

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

गुना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) प्रशांत सिंह सुमन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है कि मादक पदार्थ झारखंड में कहां से लोड हुआ और राजस्थान में किसे पहुंचाया जाना था। इस भीषण हादसे के बाद मावन गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें