Tuesday, 01 Sep 2026 भारत
W 𝕏 f
होम यात्रा कैलाश मानसरोवर यात्रा : बिना वीजा-परमिट सफर करने …
कैलाश मानसरोवर यात्रा
कैलाश मानसरोवर यात्रा
यात्रा

कैलाश मानसरोवर यात्रा : बिना वीजा-परमिट सफर करने पर विदेश मंत्रालय की रोक

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय ने जरूरी चेतावनी जारी की है। सरकार ने साफ कहा है कि श्रद्धालु चीन के वैध वीजा और एंट्री परमिट जैसे जरूरी कागजातों के बिना यात्रा पर न निकलें। यह कदम उन खबरों के बाद उठाया गया है, जिनमें सही दस्तावेज न होने से करीब 52 भारतीय तीर्थयात्रियों के नेपाल में फंसने की बात सामने आई है।

विशेष संवाददाता
28 Jun 2026, 01:40 PM
नई दिल्ली

कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले भारतीय श्रद्धालुओं के लिए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने एक बहुत जरूरी चेतावनी जारी की है। सरकार ने साफ कहा है कि कोई भी यात्री चीन का वैध वीजा और वहां एंट्री करने के लिए जरूरी परमिट जैसे जरूरी कागजातों के बिना इस यात्रा पर न निकले। यह कदम उन खबरों के बाद उठाया गया है जिनमें पता चला है कि सही कागजात न होने की वजह से करीब 52 भारतीय तीर्थयात्री नेपाल की राजधानी काठमांडू में फंस गए हैं और आगे नहीं जा पा रहे हैं।

बुकिंग करने से पहले ऑपरेटर की जांच करना जरूरी

विदेश मंत्रालय ने श्रद्धालुओं को समझाया है कि बिना कागजात के या सिर्फ इस उम्मीद में घर से निकल जाना कि रास्ते में दस्तावेज मिल जाएंगे, बड़ी मुसीबत में डाल सकता है।

कैलाश मानसरोवर
इसके साथ ही सरकार ने एक और बड़ी सलाह दी है। यात्रियों से कहा गया है कि वे किसी भी प्राइवेट टूर ऑपरेटर से बुकिंग कराने से पहले अच्छी तरह जांच लें कि वह कंपनी सरकार के पास रजिस्टर्ड है या नहीं। आज कल कई लोग बिना जांच-परख के बुकिंग कर लेते हैं, जिससे बाद में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

सांसद सुप्रिया सुले ने सरकार से मांगी मदद

काठमांडू में फंसे ५२ भारतीय नागरिकों की परेशानी को देखते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने इस मामले में तुरंत दखल देने की मांग की है। उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, नेपाल और चीन में मौजूद भारतीय दूतावासों से अपील की है कि वे इन फंसे हुए यात्रियों की सुध लें। सुप्रिया सुले ने कहा कि सरकार को तुरंत इन श्रद्धालुओं की मदद करनी चाहिए ताकि वे बिना किसी डर के सुरक्षित तरीके से अपनी आगे की यात्रा पूरी कर सकें या अपने घर लौट सकें।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें