Monday, 02 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › कांकेर (उत्तर बस्तर) › Kanker Crime News : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म क…
Four accused arrested (Image Source: Keertiman Media)
Four accused arrested (Image Source: Keertiman Media)
कांकेर (उत्तर बस्तर)

Kanker Crime News : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में परिचित युवक समेत 4 आरोपी गिरफ्तार 

Kanker Crime News: गघटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 Sep 2026, 05:34 PM · अपडेट: 29 Oct 2026, 09:34 PM
कांकेर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Kanker Crime News: गघटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को नाबालिग के देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया और नाबालिग की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के इलाकों में जांच शुरू की और संभावित स्थानों पर जाकर जानकारी जुटाई।

कोरर इलाके में मिली नाबालिग, पूछताछ के बाद सामने आया मामला

पुलिस की तलाश के दौरान नाबालिग को कांकेर जिले के कोरर इलाके में लावारिस हालत में बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और मामले की जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ की। जांच के दौरान सामने आया कि नाबालिग अपने परिचित युवक के साथ बाहर गई थी। पुलिस की जांच में आरोप सामने आए कि युवक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले में कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी युवक समेत उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य जरूरी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

मामले की जांच जारी, आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें