Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश West Bengal Bypoll: उपचुनाव से पहले TMC को बड़ा झटका, दो सीटों पर उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन CBI and LIC: अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ 2,684 करोड़ के एलआईसी फ्रॉड मामले में नया केस दर्ज Balod Bus Accident: कर्मचारियों से भरी बस पलटी, एक युवक की मौत 20 से ज्यादा घायल Raigarh Crime Case: युवती को बंधक बनाने का आरोप, फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rain Accident: तेज बहाव में नाले में बही कार, ओडिशा के एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश West Bengal Bypoll: उपचुनाव से पहले TMC को बड़ा झटका, दो सीटों पर उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन CBI and LIC: अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ 2,684 करोड़ के एलआईसी फ्रॉड मामले में नया केस दर्ज Balod Bus Accident: कर्मचारियों से भरी बस पलटी, एक युवक की मौत 20 से ज्यादा घायल Raigarh Crime Case: युवती को बंधक बनाने का आरोप, फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rain Accident: तेज बहाव में नाले में बही कार, ओडिशा के एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Kanpur News: जाजमऊ गंगा ब्रिज पर मरम्मत से बदला ल…
Jajmau Ganga Bridge repair work in Kanpur(Image Source:social media)
Jajmau Ganga Bridge repair work in Kanpur(Image Source:social media)
राष्ट्रीय

Kanpur News: जाजमऊ गंगा ब्रिज पर मरम्मत से बदला लखनऊ-कानपुर बसों का रूट, किराया भी बढ़ा

Kanpur News: मरम्मत कार्य के कारण NHAI ने भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी है। इसके चलते लखनऊ-कानपुर रोडवेज बसों का रूट बदल दिया गया है। अब बसें उन्नाव बाईपास, गंगा बैराज और जीटी रोड होते हुए झकरकटी बस स्टैंड पहुंचेंगी। बदले मार्ग से दूरी बढ़ने के कारण लखनऊ से कानपुर का किराया 123 रुपये से बढ़ाकर 145 रुपये कर दिया गया है। यह डायवर्जन 13 दिसंबर तक लागू रहेगा।

प्रकाशित: 19 Sep 2026, 12:42 PM · 8 मिनट पढ़ने का समय
उत्तर प्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Kanpur News: जाजमऊ गंगा ब्रिज पर मरम्मत कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से किए जा रहे इस काम का असर लखनऊ से कानपुर के बीच चलने वाली रोडवेज बस सेवाओं पर भी पड़ा है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज विभाग ने बसों के संचालन के लिए नया वैकल्पिक मार्ग तय किया है। क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) रोडवेज के अनुसार, अब लखनऊ से कानपुर आने वाली बसें पहले वाले जाजमऊ रूट से नहीं जाएंगी। बसों को उन्नाव बाईपास से मरहला चौराहा, सरैंया क्रॉसिंग और गंगा बैराज होते हुए झकरकटी बस स्टैंड तक पहुंचाया जाएगा। 

गंगा बैराज होकर झकरकटी पहुंचेंगी बसें 

नए रूट के तहत लखनऊ से आने वाली बसें गंगा बैराज से होते हुए कंपनी बाग और गुरुदेव चौराहा पहुंचेंगी। इसके बाद जीटी रोड के रास्ते बसें झकरकटी बस स्टैंड तक जाएंगी। रूट बदलने के कारण बसों की दूरी करीब 15 किलोमीटर बढ़ गई है। 
इसी वजह से लखनऊ से कानपुर तक रोडवेज बस का किराया भी बढ़ा दिया गया है। पहले जहां यात्रियों को 123 रुपए किराया देना पड़ता था, वहीं अब झकरकटी तक पहुंचने के लिए 145 रुपए देने होंगे। 

13 दिसंबर तक लागू रहेगा डायवर्जन 

रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक, यह नया यातायात मार्ग 13 दिसंबर तक लागू रहेगा। इस दौरान लखनऊ-कानपुर के बीच चलने वाली सभी बसें निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से ही संचालित होंगी। आरएम रोडवेज महेश कुमार ने बताया कि नए रूट के कारण यात्रियों को सफर में पहले की तुलना में कुछ अधिक समय लग सकता है। 

स्टॉपेज के हिसाब से तय किया गया किराया

स्टॉपेज

दूरी

किराया

आजाद मार्ग

67 किमी

101 रुपये

कैलाश विहार

70 किमी

105 रुपये

मरहला चौराहा

74 किमी

110 रुपये

गंगा घाट चौकी

82 किमी

121 रुपये

गंगा बैराज

85 किमी

125 रुपये

करबला चौराहा

86 किमी

128 रुपये

सिग्नेचर सिटी

88 किमी

130 रुपये

रावतपुर चौराहा

93 किमी

137 रुपये

झकरकटी बस स्टैंड

99 किमी

145 रुपये

यात्रियों को होगी समय की अतिरिक्त परेशानी रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि पुल पर मरम्मत कार्य पूरा होने तक यात्रियों को बदले हुए मार्ग से ही सफर करना होगा। दूरी बढ़ने के कारण यात्रा का समय भी बढ़ सकता है, हालांकि बसों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें