Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर संभाग कार्रवाई : डीजल चोरी के आरोपियों को छोड़ने के माम…
डीजल चोरी  में आरोपी गिरफ्तार
डीजल चोरी में आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर संभाग

कार्रवाई : डीजल चोरी के आरोपियों को छोड़ने के मामले ASI उमेश उपाध्याय निलंबित  

बिलासपुर जिले में डीजल चोरी के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। नेशनल हाईवे पर खड़े भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब पुलिसकर्मी पर ही गाज गिरी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद थाने से छोड़ने के मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने एएसआई उमेश उपाध्याय को निलंबित कर दिया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 14 Jul 2026, 11:33 AM · अपडेट: 29 Jul 2026, 03:54 PM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बिलासपुर जिले में डीजल चोरी के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। नेशनल हाईवे पर खड़े भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब पुलिसकर्मी पर ही गाज गिरी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद थाने से छोड़ने के मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने एएसआई उमेश उपाध्याय को निलंबित कर दिया है।

काेनी थाना ने पकड़े पांच आरोपी 

जानकारी के मुताबिक, कोनी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक और ट्रेलर जैसे बड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को पकड़ लिया था। पुलिस को आशंका थी कि यह गिरोह लंबे समय से हाईवे पर खड़े वाहनों को निशाना बनाकर डीजल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। 

एसएसपी रजनेश सिंह ने ली जानकारी  

वायरल वीडियो और सामने आई शिकायतों के बाद बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले की जानकारी ली। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जांच कराई और प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर एएसआई उमेश उपाध्याय के खिलाफ कार्रवाई की। इस मामले के बाद पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।  

तीन आराेपी को गिरफ्तार नही करने कर आरोप 

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पांच लोगों को हिरासत में लिया था। लेकिन आरोप है कि इनमें से तीन आरोपियों बैसाखू, राजेश और राजू को बाद में थाने से छोड़ दिया गया। इस घटनाक्रम को लेकर सवाल उठने लगे। लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर भी संदेह जताया। 

डीजल चोरी की जांच 

फिलहाल डीजल चोरी के इस मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह कब से सक्रिय था और इसके तार किन-किन इलाकों से जुड़े हैं। साथ ही, अन्य आरोपियों और चोरी की घटनाओं को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें