Wednesday, 05 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
खराब ट्रेलर से टकराए दो वाहन, कटर मशीन से काटकर निकाले गए चालक तीन हाथियों के दल का तांडव : 15 किसानों की फसल रौंदी, 3 मकान ढहाए, एमपी सीमा से दाखिल हुआ कुनबा निर्माणाधीन मकान में 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो राजमिस्त्रियों की मौत, उठ रहे कई गंभीर सवाल 45 करोड़ के निवेश और ब्लैक मनी को नोट में बदलने के नाम पर 1.13 करोड़ की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह की दो महिलाएं गिरफ्तार ओडिशा से नागपुर भेजी जा रही 1.20 करोड़ की गांजा खेप जब्त, भारी मशीनों के नीचे छिपाई थी 7 बोरियां, बाप-बेटे गिरफ्तार खराब ट्रेलर से टकराए दो वाहन, कटर मशीन से काटकर निकाले गए चालक तीन हाथियों के दल का तांडव : 15 किसानों की फसल रौंदी, 3 मकान ढहाए, एमपी सीमा से दाखिल हुआ कुनबा निर्माणाधीन मकान में 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो राजमिस्त्रियों की मौत, उठ रहे कई गंभीर सवाल 45 करोड़ के निवेश और ब्लैक मनी को नोट में बदलने के नाम पर 1.13 करोड़ की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह की दो महिलाएं गिरफ्तार ओडिशा से नागपुर भेजी जा रही 1.20 करोड़ की गांजा खेप जब्त, भारी मशीनों के नीचे छिपाई थी 7 बोरियां, बाप-बेटे गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम महासमुंद खैरखुटा पंचायत विवाद : सचिव की अनुपस्थिति और राजन…
खैरखुटा ग्रामीणों का विधायक कार्यालय में ज्ञापन
खैरखुटा ग्रामीणों का विधायक कार्यालय में ज्ञापन
महासमुंद

खैरखुटा पंचायत विवाद : सचिव की अनुपस्थिति और राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर ग्रामीणों की शिकायत

महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड की ग्राम पंचायत खैरखुटा के ग्रामीणों ने पंचायत में कथित अनियमितताओं और राजनीतिक हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए विधायक जनसंपर्क कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने पंचायत सचिव की अनुपस्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना में पारदर्शिता की कमी और पंचायत गतिविधियों में हस्तक्षेप की शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

कीर्तिमान न्यूज
05 Aug 2026, 09:14 AM
महासमुंद
विकासखंड पिथौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरखुटा के ग्रामीणों ने पंचायत में कथित अनियमितताओं एवं राजनीतिक हस्तक्षेप के विरोध में विधायक जनसंपर्क कार्यालय पहुंचकर विधायक के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुरुषोत्तम घृतलहरे तथा भाजपा मंडल महामंत्री जतीन ठक्कर को विधायक के नाम सौंपा गया। ग्रामीणों ने पंचायत से जुड़े विभिन्न मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

दस्तावेज बनवाने के लिए परेशान 

ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए शिकायत पत्रों में पंचायत सचिव सुखसागर जगत की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि सचिव नियमित रूप से पंचायत मुख्यालय में उपस्थित नहीं रहते, जिससे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति, निवास एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज बनवाने के लिए ग्रामीणों को बार-बार परेशान होना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सचिव की अनुपस्थिति के कारण पंचायत के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सचिव के स्थान पर अन्य अधिकारी की पदस्थापना करने की मांग की है।

अब तक कई हितग्राहियों को योजना का लाभ नहीं 

शिकायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन को लेकर भी गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई पात्र हितग्राहियों को अब तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, जबकि पात्रता सूची के निर्धारण एवं चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव रहा है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर पात्र हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ दिलाने तथा अनियमितताओं पर कार्रवाई की मांग की है।

मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग 

इसके अलावा ग्रामीणों ने शिक्षाकर्मी दिनेश प्रधान पर पंचायत की राजनीति में सक्रिय हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि उनकी पत्नी ग्राम पंचायत की उपसरपंच हैं और दिनेश प्रधान पंचायत की बैठकों एवं अन्य गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेकर राजनीतिक प्रभाव स्थापित करने का प्रयास करते हैं, जिससे गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने इस मामले की भी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

सरपंच सहित ग्रामवासियों के हस्ताक्षर 

ग्रामीणों ने विधायक से मांग की है कि सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्राम पंचायत में पारदर्शी, जवाबदेह एवं सुचारु प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित हो सके। ज्ञापन पर ग्राम पंचायत खैरखुटा के सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों के हस्ताक्षर दर्ज हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें